×

Gujarat Elections 2022: सूरत में AAP संयोजक केजरीवाल के रोड शो में हुआ पथराव, भिड़े पार्टी समर्थक

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार को सूरत में चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में पथराव हुआ।

aman
Written By aman
Published on: 28 Nov 2022 12:16 PM GMT (Updated on: 28 Nov 2022 12:42 PM GMT)
delhi cm arvind kejriwal
X

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Social Media)

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार (28 नवंबर) को सूरत में चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में पथराव हुआ। सूरत में रोड शो के दौरान दिल्ली सीएम के ऊपर पत्थर फेंके गए। बताया जा रहा है कि, इस पत्थरबाजी में शो को कवर कर रहे मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। कैमरामेन के साथ-साथ कैमरे पर भी पत्थर आकर गिरे।

बताया जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का काफिला जब एक गली से गुजर रहा था तभी उन पर पत्थर फेंके गए। पत्थरबाजी के वक्त अरविन्द केजरीवाल अपनी गाड़ी के ऊपर हाथ हिला रहे थे। तभी अचानक पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान पत्थर फेंकने वालों और AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

हीरा व्यापारियों से बोले केजरीवाल- 'आई लव यू'

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल इस रोड शो से पहले सूरत के हीरा बाजार (Surat Diamond Market) में एक जनसभा को संबोधित किया था। वहां अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से प्यार का इजहार किया। उन्होंने 'आई लव यू' कहकर भाषण की शुरुआत की। यहां AAP संयोजक ने कहा, 'मेरी नजर में एक-एक व्यापारी हीरा है। उन्होंने व्यापारियों से कहा सरकार ऐसी हो जिसमें किसी को भी अपना काम करवाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।'

रत्न कलाकारों को मिले 'भारत रत्न'

सूरत के हीरा व्यापारियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'रत्न कलाकारों को 'भारत रत्न' से सम्मानित करना चाहिए। कई बिजनेसमैन से गुजरात के कोने कोने में जाकर मुलाकात कर चुका हूं। उन्होंने कहा, व्यापारियों ने बताया कि हमारे साथ गुंडागर्दी होती है। हमें धमकाया जाता है। पैसे वसूले जाते हैं। आप संयोजक ने आगे कहा, कि पैसा कमाने के बाद किसी को भी इज्जत चाहिए होती है। आपके पास ऊपर वाले ने विकल्प भेजा है। व्यापारियों के यहां आने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।'

'दिल्ली की तरह नहीं लेंगे प्रोफेशनल टैक्स'

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, 'जल्द ही सब कुछ बदलने वाला है। गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार आने वाली है। अंदर ही अंदर इनकी (बीजेपी) कब्र खोद दो। AAP संयोजक ने कहा, 'परिवर्तन' मतलब आम आदमी पार्टी। ये संदेश व्हाट्सएप ग्रुप में फैला दो।' केजरीवाल ने यहां भी दिल्ली मॉडल का जिक्र किया। बोले, गुजरात में भी दिल्ली की तरह प्रोफेशनल टैक्स नहीं लेंगे। छोटे व्यापारियों को सस्ती जगह मुहैया कराएंगे तथा धोखाधड़ी रोकने के लिए कानून बनाएंगे।'

गोपाल इटालिया की जनसभा में भी पथरबाजी

आपको बता दें, इसी तरह शनिवार (26 नवंबर) की रात सूरत में AAP की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) की एक सभा में भी पत्थर फेंके गए थे। कतारगाम विधानसभा सीट से प्रत्याशी गोपाल इटालिया की ओर से आयोजित एक जनसभा के दौरान पथराव की घटना में एक लड़का घायल हो गया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story