×

UP Nikay Chunav 2023: केसरिया रंग में रंगी सड़कें, रोड शो कर दिखाई ताक़त, आबकारी राज्य मंत्री हुए शामिल

UP Nikay Chunav 2023: प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम दिखाने में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज एक रोड शो का आयोजन किया गया। इस रोड शो में उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार सुख सागर मिश्रा ‘मधुर’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Pulkit Sharma
Published on: 2 May 2023 3:44 PM GMT (Updated on: 2 May 2023 3:45 PM GMT)

Hardoi News: नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 5;00 बजे से नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार का दौर थम जाएगा। प्रथम चरण का चुनाव चार मई को होगा, जिसका परिणाम 13 मई को लोगों के सामने आएगा। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम दिखाने में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज एक रोड शो का आयोजन किया गया। इस रोड शो में उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार सुख सागर मिश्रा ‘मधुर’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोड शो के दौरान सड़कों पर चारों तरफ भगवा रंग व भाजपा के झंडे लहराते दिखे। सड़कों पर चारों ओर नरेश अग्रवाल,नितिन अग्रवाल, सुख सागर मिश्रा मधुर जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। भारतीय जनता पार्टी का रोड शो शहर के महाराज सिंह पार्क से शुरू होकर मोमीनाबाद, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, जिन्दपीर चौराहा होते हुए भाजपा के चुनाव कार्यालय पर जाकर संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत नितिन अग्रवाल व सुख सागर मिश्रा के समर्थक मौजूद रहे।

प्रदेश को नई ऊचांईयों पर लेकर जाएंगे, सपा बोलती है झूठ

रोड शो के बाद ‘न्यूजट्रैक’ से बातचीत में प्रदेश के आबकारी व मध्य निषेध स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई की जनता का जो समर्थन मुझे मिला है। उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हरदोई की जनता का विश्वास जो मेरे ऊपर है, मैं उसको सदैव बनाए रखूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नई ऊचांईयों पर लेकर जाना हमारा लक्ष्य है। सपा जनता से झूठ बोलती है।

प्रत्याशी ने कहा- रोड शो से हुआ जनता के मन का अंदाजा

बातचीत में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुख सागर मिश्रा मधुर ने कहा कि आज यह रोड शो निकाला गया है, जिसमें शहर की जनता ने अपना भारी समर्थन दिया है। उसे यह प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी यहां भारी बहुमत के साथ जीत रही है। सुख सागर मिश्रा ने क्षेत्र की जनता को वचन देते हुए कहा कि हरदोई नगर पालिका को आने वाले दिनों में प्रदेश की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाऊंगा। इसके लिए भाजपा नेता नरेश अग्रवाल व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी नितिन अग्रवाल का सहयोग लेकर नगर पालिका हरदोई को साफ,स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य करेंगे।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story