×

Gurugram Crime: अनैतिक संबंधों के शक में मकान मालिक ने की पांच लोगों की हत्या

गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क में एक मकान मालिक ने अनैतिक संबंधों के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 24 Aug 2021 4:40 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2021 5:25 AM GMT)
Haryana crime news
X

अनैतिक संबंधों के शक में आरोपी ने की पांच लोगों की हत्या (social media) 

Gurugram Crime news : हरियाणा में गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने अनैतिक संबंधों के शक के कारण पांच लोगों की हत्या कर दी। इनमें दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

पुत्रवधु और किरायदार के बीच संबंध होने के शक में की गई हत्या

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र पार्क के पास में रहने वाले मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है की आरोपी को अपनी पुत्रवधु और किरायदार के बीच अनैतिक संबंध होने का शक था, इसी के कारण उसने इस हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

आरोपी रिटायर्ड फौजी है

आरोपी राव राय रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है।आरोपी की इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। लोग उन्हें ट्रीमैन के रूप में जानते हैं। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने 5 लोगों की हत्या की है, जिसमें उसकी पुत्रवधू भी शामिल है, तो पुलिसवालों के होश उड़ गए।

मामले की जांच की जा रही है

मामले में पुलिस ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी काबुल कर लिया है। वहीं, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। फिलहाल, अभी मामले की जांच की जा रही है। हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुरुग्राम में शक होने के कारण कई लोगों ने अपनी जान गवाई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story