×

Haryana: सोनीपत में दो नाबालिग बहनों से हैवानियत, 4 युवकों ने गैंगरेप को बाद कीटनाशक पिलाकर ली जान

सोनीपत (Sonipat) जिले के एक गांव में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर चार लोगों ने पहले तो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया फिर इसके बाद कीटनाशक पिलाकर उनकी जान ले ली।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 10 Aug 2021 10:33 AM GMT
Chhattisgarh Rape Case
X

Chhattisgarh Rape Case (कांसेप्ट इमेज)

Haryana Crime News: हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) जिले के एक गांव में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर चार लोगों ने पहले दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया फिर इसके बाद कीटनाशक पिलाकर उनकी जान ले ली।

जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें नाबालिग थीं। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया, जिससे उनकी दिल्ली (Delhi) में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं आरोपियों ने लड़कियों की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) में सामूहिक दुष्कर्म और कीटनाशक के प्रभाव में मौत का पता लगने पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता था। परिवार में पति-पत्नी, उनके दो बेटे और दो बेटियां थीं। उसी परिसर में अलग कमरे में बिहार के ही चार अन्य युवक भी रहते थे।

आरोपी युवकों ने 5 अगस्त की रात को 16 व 14 साल की दो बहनों को अपने कमरे में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में कीटनाशक पिला दिया। उसके बाद लड़कियों को उनके कमरे में छोड़ दिया। साथ ही उनकी मां को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके बेटों को मार देंगे। जब बेटियों की हालत बिगड़ने लगी तो महिला उन्हें लेकर राजधानी दिल्ली के अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के दौरान दोनों बहनों की मौत हो गई।

युवकों की धमकी से सहमी महिला ने बेटियों की मौत का कारण सर्पदंश बताया था। वहीं दिल्ली में पुलिस ने सात अगस्त को पोस्टमार्टम करा दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म व कीटनाशक पिलाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों की मां से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई पुलिस को बताई।

Ashiki

Ashiki

Next Story