TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Haryana Election 2024 : पीएम मोदी की 'गुटबाजी' पर राहुल ने याद दिलाई 'शेर की ताकत', जानिए क्या हुआ?

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Oct 2024 1:50 PM GMT (Updated on: 1 Oct 2024 4:37 PM GMT)
Haryana Election 2024 : पीएम मोदी की गुटबाजी पर राहुल ने याद दिलाई शेर की ताकत, जानिए क्या हुआ?
X
पीएम मोदी और राहुल गांधी (Pic - Social Media)

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पलवल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर प्रहार किया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए शेर की आदत याद दिलाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलवल में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस को परिवारवाद, अंदरूनी कलह और गुटबाजी सहित कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कांग्रेस वहां धड़ाम हुई थी, वही हश्र यहां होगा। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा का नाम लिए बिना कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस में गुटबाजी की जंग छिड़ी हुई है। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी भी बताया है। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस झूठे वादों पर चलने वाली पार्टी है, जबकि बीजेपी आम जनमानस के जीवन में बदलाव लाने वाली पार्टी है।

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शेर

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के गुटबाजी वाले सवाल का जवाब सोनीपत में दिया। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल में एक ही शेर रहता है, जो अकेला दिखाई देता है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसके सभी कार्यकर्ता शेर हैं और सभी शेर एक साथ खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी दुनिया में कोई नहीं है, जहां सब एक हो जाते हैं। जब सभी शेर एक साथ होते हैं तो थोड़ा बहुत लड़ जाते हैं, लेकिन उन्हें एक साथ लाने का काम मेरा होता है।

युवा पलायन करने को मजबूर

राहुल गांधी ने बीजेपी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आलम ऐसा हैं कि युवा पलायन करने का मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर दो लाख पदों पर भर्ती की जाएगी और सभी 36 बिरादरियों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार और मोदी जी ने बेरोजगारी के जाल को फैला दिया ळै।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story