Haryana Elections 2024: बड़ा बदलाव, राहुल-केजरी की जोड़ी रोकेगी भाजपा का विजय रथ

Haryana Elections 2024: कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पांच सीटें दे रही है। आम आदमी पार्टी ने इस पर सहमति भी दे दी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Sep 2024 11:36 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2024 11:48 AM GMT)
haryana elections 2024
X

राहुल-केजरी की जोड़ी रोकेगी भाजपा का विजय रथ (न्यूजट्रैक)

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार (नौ सितंबर) को दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर औपचारिक ऐलान भी हो सकता है। हालांकि दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच अभी भी गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पांच सीटें दे रही है। आम आदमी पार्टी ने इस पर सहमति भी दे दी है। सीटों पर सहमति हो जाने के बाद सोमवार को गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व में 20 सीटों की मांग की थी। इसके बाद 10 सीटों पर गठबंधन करने का प्रस्ताव दिया था।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को दरकिनार कर हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। हमें जल्द अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कि दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व हरियाणा के लोगों की मांगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। सीट बंटवारे के बावत पूछे गये सवाल के जवाब में राघव चड्ढा ने कहा कि सीट बंटवारे पर ‘बॉल टू बॉल’ टिप्पणी नहीं की जा सकती है। दोनों पार्टियां गठबंधन करना चाहती हैं। हम सब इस पर ही मिलकर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस-आप की बागी नेताओं पर नजर

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गठबंधन पूर्व में टूट चुका है। जिसका फायदा चुनाव के दौरान विपक्ष उठाना चाह रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जल्द ही गठबंधन का ऐलान कर देंगी। दोनों पार्टियों की बागी नेताओं पर नजर है। यदि जेजेपी और बीजेपी का कोई भी नेता विपक्ष के साथ हाथ मिलाता है। तो हो सकता है कि दोनों पार्टियों उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story