×

हरियाणा में किसानों का जमकर हंगामा, पुलिस के साथ हुई झड़प

नाराज चल रहे किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के दिन कुरुक्षेत्र के सांसद के गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था।

Chitra Singh
Published on: 7 April 2021 9:37 AM GMT
हरियाणा में किसानों का जमकर हंगामा, पुलिस के साथ हुई झड़प
X

हरियाणा में किसानों का जमकर हंगामा, पुलिस के साथ हुई झड़प (फोटो- सोशल मीडिया)

सिरसा: हरियाणा से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य में बीजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई है। इसी दौरान पुलिस कई किसानों भारी पड़ते दिखे। किसान और पुलिस के इस झड़प में कई किसान जमीन पर गिर गए। इन्ही किसानों में से एक की पगड़ी जमीन पर गिर गई।

आपको बता दें कि बीते बुधवार को हरियाणा के सिरसा में नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव था। चुनाव की सूचना पाते ही किसानों नगर परिषद पर हल्ला बोल दिया। किसानों का जत्था देख पुलिस ने उन्हें रोकरने पहुंची, लेकिन हालात बेकाबू हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस धक्का-मुक्की में कई किसान जमीन पर गिर पड़े, जिसमें से एक किसान की पगड़ी गिर गई। जानकारी के मुताबिक, किसानों ने विधायक गोपाल कांडा और किसान भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल को काला झंडा दिखाने के मकसद से वहां पहुंचे हुए थे।

पुलिस-किसान (फोटो- सोशल मीडिया)

रीना सेठी बनी सिरसा नगर परिषद की अध्यक्ष

बता दें कि सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में रीना सेठी ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 17 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी की ओर से चुनाव में उठी सुमन बामनिया को कुल 15 वोट मिले हैं। खबर है कि चुनाव के वापस लौट रही एसडीएम की कार के आगे किसान लेट गए थे। जिसके बाद एक बार फिर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोक हुई।

पुलिस- किसान (फोटो- सोशल मीडिया)

बीजेपी की सांसद के गाड़ी को पहुंचाया नुकसान

बताते चलें कि बीजेपी नेताओं से नाराज चल रहे किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के दिन कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था। इतना ही नहीं सैनी की गाड़ी को रोकने के लिए किसान उनके कार के बोनट पर लेट गए थे। नायब सैनी शाहबाद में अपने एक कार्यकर्ता के घर गए हुए थे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story