×

Haryana Ki Hawa Gunvatta: दिवाली से पहले बिगड़ी हरियाणा की हवा, सबसे प्रदूषित शहरों में गुरुग्राम-फरीदाबाद शामिल

Haryana Ki Hawa Gunvatta: दिवाली से पहले ही हरियाणा के 22 में से 16 जिलों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 4 Nov 2021 3:07 AM GMT
Haryana Ki Hawa Gunvatta: दिवाली से पहले बिगड़ी हरियाणा की हवा, सबसे प्रदूषित शहरों में गुरुग्राम-फरीदाबाद शामिल
X

हरियाणा का मौसम (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Haryana Ki Hawa Gunvatta: दिवाली के समय में हरियाणा में प्रदूषण न बढ़े ऐसे में सूबे की मनोहर लाल खट्टर सरकार (Manohar Lal Khattar Government) ने 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया है। लेकिन दिवाली से पहले ही राज्य के 22 में से 16 जिलों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्र बोर्ड ने बुधवार शाम करीब 7 बजे हरियाणा की एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index- AQI) जारी किया है, जिसके मुताबिक, किसी भी जिले की हवा का स्तर संतोषजनक नहीं है। सभी जिलों में AQI 108 से 362 के बीच रहा।

जाहिर है कि दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को ही हरियाणा सरकार ने पटाखों पर बैन लगाया था, लेकिन उससे पहले ही हवा की क्वालिटी इतनी खराब दर्ज की जा रही है। बताते चलें कि जिन 14 जिलों में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसमें भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं। यहां पर सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

बेहद खराब स्थिति में हवा

अब वापस आते हैं हरियाणा की हवा (Haryana Ki Hawa) पर। बता दें कि देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 5 शहरों में हरियाणा के दो जिले फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल रहे। इन दोनों शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्रमश: 362 और 354 रहा। चरखी दादरी और बहादुरगढ़ में भी हवा खतरनाक स्तर 300 को पार कर गई है। ऐसे में अब चिंता का विषय यह है कि जब पटाखे फोड़े जाने से पहले ये हाल है तो अगर पटाखे जलाए गए तो हवा कितनी जहरीली हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन 14 जिलों में पटाखों पर बैन लगाया गया है, वहां अब भी लोग पटाखे फोड़ रहे हैं और साथ ही खेतों में जलाई जा रही पराली से भी प्रदूषण काफी बढ़ गया है। अब अगर AQI इतना ही बना रहता तो कोरोना और सांस के मरीजों की परेशानी पढ़ सकती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जानें हरियाणा के शहरों का AQI

जिला

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)

फरीदाबाद

362

गुरुग्राम

354

बहादुरगढ़

321

चरखी दादरी

309

मानेसर

298

भिवानी

290

हिसार

284

रोहतक

257

जींद

256

पानीपत

233

सिरसा

271

कैथल

239

फतेहाबाद

226

वायु गुणवत्ता सूचकांक

AQI की बात करें तो 201 से 300 का मतलब खराब, 300 से 400 बेहद खराब, 401-500 गंभीर और 500 से ऊपर हो तो ये गंभीरतम या आपातकालीन स्थिति में दर्ज होता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story