×

Haryana : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच का गंभीर आरोप, बोली- सरकारी आवास पर किया यौन उत्पीड़न

Haryana News: हरियाणा में खेल मंत्री संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लेडी कोच ने कहा, खेल मंत्री ने सरकारी आवास पर बुलाकर यौन उत्पीड़न किया।

aman
Written By aman
Published on: 29 Dec 2022 3:29 PM GMT (Updated on: 29 Dec 2022 3:29 PM GMT)
Haryana News
X

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Social Media)

Haryana News: बीजेपी शासित राज्य हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर एक महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कोच ने खेल मंत्री पर अपने सरकारी आवास पर बुलाकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोच ने यहां तक कहा कि, जब इस मामले की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से की गई, तो उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

अब इस मामले पर सियासत तेज हो चुकी है। विपक्ष ने राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर जोरदार हमला बोला। वहीं, खेल मंत्री संदीप सिंह ने महिला कोच द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया।

क्या आरोप है महिला कोच का?

हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी संदीप सिंह (Former Olympian Sandeep Singh) पर गुरुवार को एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए। लेडी कोच का कहना है कि उनकी तरफ से महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छोड़ की गई। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि, पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुझे इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए संपर्क किया। लेडी कोच ने बताया वो किसी 'वैनिश मोड' (Insta Vanish Mode) के जरिए बात कर रहे थे। जिस कारण सभी बातें डिलीट हो गईं। लेडी कोच का आरोप है कि इस बातचीत के बाद संदीप सिंह ने उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया। कुछ दस्तावेजों के नाम पर बुलाया गया था। वहां उनसे छेड़छाड़ हुई।

..अब कहीं और ट्रांसफर कर दिया गया

पीड़िता के अनुसार, खेल मंत्री ने उन्हें मनपसंद पोस्टिंग सहित अन्य सुविधाओं का लालच भी दिया। लेडी कोच से कहा गया था कि अगर बात मानी जाएगी, तो सब कुछ मिलेगा। लेकिन, अब जबकि महिला कोच ने मंत्री की मांगें नहीं मानी तो आरोप लग रहा है कि उनका ट्रांसफर कहीं और कर दिया गया। उनकी ट्रेनिंग को भी बंद करवा दिया गया है। बड़ी बात ये है कि पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्रियों से भी संपर्क साधा। मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

संदीप सिंह बोले- मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे

इस आरोप पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का भी बयान आया। उन्होंने इसे बेबुनियाद बताया। साथ ही कहा, कि 'एक जूनियर कोच ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मैंने तो उस लेडी कोच से कभी मुलाकात भी नहीं की।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story