Haryana News: अब अंबाला में भाजपा सांसद ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी, बवाल शुरू

Haryana News: अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद नायब सैनी (Nayab Singh Saini) पर आरोप है कि उन्होंने विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी है। इसमें एक किसान गंभीर घायल बताया जा रहा है।

Akhilesh Tiwari
Written By Akhilesh TiwariPublished By Shreya
Published on: 7 Oct 2021 8:52 AM GMT (Updated on: 7 Oct 2021 9:39 AM GMT)
BJP MP rides on farmers in Ambala
X

अंबाला में भाजपा सांसद ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Haryana News: यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में किसानों को गाड़ी से रौंदने का मामला ठंडा भी नहीं ​पड़ा कि हरियाणा (Haryana) के अंबाला (Ambala) से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद नायब सैनी (Nayab Singh Saini) पर आरोप है कि उन्होंने विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी है।

इसमें एक किसान गंभीर घायल बताया जा रहा है। इस वारदात से किसानों में खासा आक्रोश है। किसान संगठनों की ओर से किसानों से अंबाला के नारायणगढ़ पहुंचने की अपील की गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार अंबाला जिले के नारायणगढ़ में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों (News Farm Laws) के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद नायब सैनी का काफिला उधर से गुजरा।

किसानों का आरोप है कि विरोध कर रहे किसानों पर भाजपा सांसद के काफिले में शामिल गाड़ियों से किसानों को रौंदने की कोशिश की गई है। इस घटना में एक किसान गंभीर तौर पर घायल हुआ है, उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से गुस्साए किसानों ने सभी किसानों से नारायणगढ़ पहुंचने की अपील की

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि अंबाला के नारायणगढ़ में एक खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह और कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नायब सैनी को शामिल होना था। उत्तरी हरियाणा में लगातार आंदोलन कर रहे किसानों को भी यह जानकारी मिली।

इस कार्यक्रम में पहुंच रहे भाजपा सांसद व खेल मंत्री का विरोध करने के लिए किसान भी बड़ी तादाद में वहां पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को भाजपा सांसद की गाड़ियों ने रौंदकर मारने की कोशिश की है। इसमें एक किसान गंभीर तौर पर घायल है।

इस घटना के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि क्या भाजपा के लोग पागल हो गए हैं। इस तरह की हरकत को कैसे अंजाम दिया जा रहा है। कई अन्य संगठनों और पत्रकारों ने भी इस बात का विरोध किया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story