×

HBSE 12th Result 2021: 12वीं क्लास के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 26 July 2021 12:18 PM GMT
HBSE 12th Result 2021 check
X

12वीं क्लास के नतीजे घोषित (social media)

HBSE 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 100 फीसदी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया है। इस साल कोरोना के कारण बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा रद्द कर दी थी।

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
  • यहां होम पेज पर ही आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका बारहवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं

कक्षा 12 में 221263 छात्र पास हुए

बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि कक्षा 12 में 221263 छात्र पास हुए हैं जिसमें 1,14, 416 लड़के और 1, 06,847 लड़कियां हैं। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 80.34 था इसलिए कम्पार्टमेंट परीक्षा में 5,567 ने भाग लिया था।

2021 के लिए 2.7 लाख छात्रों ने नामांकन कराया था

हरियाणा बोर्ड (BSEH) की 12वीं की परीक्षाएं इस साल सीबीएसई, सीआईएससीई व अन्य स्टेट बोर्डों की तरह रद्द कर दी गई थीं। एचबीएसई 12वीं के छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन नीति के तहत तैयार किया गया है। बोर्ड ने मूल्यांकन नीति का ऐलान करते हुए यह भी कहा था कि जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें बाद में परीक्षा में बैठने का भी मौका दिया जाएगा। इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए 2.7 लाख छात्रों ने नामांकन कराया था।

बता दें कि इस साल सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा रद्द करने के केंद्र के फैसले के तुरंत बाद कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने वाला हरियाणा राज्य बोर्ड देश के पहले बोर्ड में से एक था। बाद में बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम तैयार करने की घोषणा की थी। इस बीच बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने भी हरियाणा ओपन स्कूल के लिए री-अपीयर, एडिशनल, आंशिक सुधार या पूर्ण सुधार फॉर्म जारी किए हैं। छात्रों को 30 जुलाई 2021 से पहले आवेदन भरना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story