×

Kisan Mahapanchayat Karnal: करनाल में अपनी मांगों को लेकर डटे किसान, गृहमंत्री अनिल विज ने दिया भड़काने वाला बयान

Kisan Mahapanchayat Karnal : करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि किसानों पर लाठी चार्ज का आदेश देने वाले SDM आयुष सिन्हा को तत्काल सस्पेंड किया और उनपर हत्या की धाराएं लगाई जाए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Sep 2021 10:07 AM GMT
Kisan Mahapanchayat
X

किसान महापंचायत (फोटो- सोशल मीडिया)

Kisan Mahapanchayat Karnal : तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों का महीनों से प्रदर्शन जारी है। ऐसे में अब किसानों के प्रदर्शन का केंद्र बीते दो दिनों से हरियाणा के करनाल में हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत (Rakesh Singh Tikait) कृषि कानून के विरोध में सरकार के खिलाफ देशभर में महापंचायत कर रहे हैं।

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखते हुए किसान करनाल में लघु सचिवालय के सामने बीते 48 घंटों से भी ज्यादा समय से धरने पर हैं। कुछ दिनों पहले किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

SDM आयुष सिन्हा को तत्काल सस्पेंड उनपर हत्या की धाराएं लगें

इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज ने कहा है कि जांच के बाद ही कोई भी कार्रवाई की जाएगी, किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं चढ़ा देंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों की ये हैं मांगें-


किसान मांग कर रहा है कि किसानों पर लाठी चार्ज का आदेश देने वाले SDM आयुष सिन्हा को तत्काल सस्पेंड किया और उनपर हत्या की धाराएं लगाई जाए। क्योंकि लाठीचार्ज में किसान सुशील काजल की मौत हो गई थी।

किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं

किसानों की दूसरी मांग है कि मृतक सुशील काजल के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए।

किसानों की तीसरी मांग है कि लाठीचार्ज में घायल किसानों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हम निष्पक्ष जांच कराने को तैयार हैं और करनाल एपिसोड की जांच हुई तो अधिकारी, किसान या किसान नेता, जो भी दोषी हुए उन पर सख्त कार्रवाई भी होगी।

इस पर उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं चढ़ा सकते। किसानों की सिर्फ जायज मांग ही मानी जाएगी।

वहीं इस बीच प्रशासन ने पूरे करनाल में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बृहस्पतिवार रात 23.59 बजे तक के लिए रोक दी गई हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story