×

CM खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 16 May 2021 11:54 AM GMT
Haryana
X

हिसार में किसानों और पुलिस के बीच झड़प (काॅन्सेप्ट फोटो: सोशल मीडिया)

हिसार: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं। पुलिस के लाठीचार्ज में कई महिला और पुरुष किसान घायल हो गए हैं। यह घटना राज्य के हिसार जिले की है।

दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिसार में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए गए। इस दौरान किसानों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने किसानों के ऊपर जमकर लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने क्या महिला और क्या पुरुष प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों पर जमकर लाठी चार्ज किया। इसके बाद किसानों ने भी पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके।
बता दें कि मनोहर लाल खट्टर का पानीपत और हिसार में दो अस्थाई कोविड अस्पतालों का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। किसानों ने सीएम खट्टर के हिसार दौरे का विरोध करने की घोषणा की थी। किसानों की तरफ से शनिवार को इसको लेकर वीडिया जारी किया गया था।


अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे जहां सैकड़ों किसान इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने किसानों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
किसानों ने बताया कि वह सीएम खट्टर का विरोध करने पहुंचे थे इसी दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोल छोड़े। किसानों के ऊपर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार हरियाणा के किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर चुके हैं। लेकिन इस बार पुलिस ने महिला और पुरुष किसी को नहीं बख्शा सभी पर जमकर लाठियां भांजी जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story