TRENDING TAGS :
Haryana: कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
Haryana: महारूज्ञ में शामिल होने आए कुछ लोगों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर षिकायत की थी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बहस इस कदर बढ़ी कि आयोजक के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
Kurukshetra Hinsa
Haryana News: कुरूक्षेत्र के केशव पार्क में बीते 18 मार्च से शुरू हुए 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ के आयोजन के दौरान शनिवार को जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों ने लोगों पर फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोग लगने के चलते घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां की हालत नाजुक बनी हुई है। महारूज्ञ में शामिल होने आए कुछ लोगों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बहस इस कदर बढ़ी कि आयोजक के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
सुरक्षा कर्मियों की फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। जिसमें से आशीष तिवारी नाम के एक युवक को लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं फायरिंग के बाद बवाल बढ़ गया और एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर पत्थरबाजी की। मौके पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस की भारी टीम वहां पहुंच गयी और प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने और जमा को खुलवाने का प्रयास किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
27 मार्च तक चलना था महायज्ञ
102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरूआत बीते 18 मार्च को हुई थी और इसे 27 मार्च तक चलना था। महायज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई हैं। महायज्ञ का आयोजन स्वामी हरि ओम दास ने किया है। हर दिन महायज्ञ में 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। यज्ञ सम्राट के नाम से जाने जाने वाले स्वामी हरि ओम दास ने देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है। भारतवर्ष में 108 महायज्ञ कराने का उन्होंने संकल्प लिया है। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरूआत हुई थी।