×

गाय के मुंह विस्फोट: चबाते ही चीथड़े हुए बेजुबान के, हरियाणा की हैवानियत से कांपा देश

Haryana: हरियाणा के सिरसा के लखुआना गांव में एक बेजूबान जानवर के साथ कुछ क्रुर लोगों ने दिल दहला देने वाला कृत्य किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 29 May 2022 3:23 AM GMT
Cow
X

पालतू गाय (फोटो-सोशल मीडिया)

Haryana: हरियाणा से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली बड़ी खबर है। यहां सिरसा (Sirsa) के लखुआना गांव (Lakhuana village) में एक बेजूबान जानवर के साथ कुछ क्रुर लोगों ने दिल दहला देने वाला कृत्य किया है। हैवानियत का चोला ओढ़े कुछ लोगों ने साहीवाल नस्ल की एक पालतू गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ रख दिया। अब जैसे ही गाय ने इस विस्फोटक पदार्ख को मुंह में रखा और चबाया, वैसे ही धमाके के साथ जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में गाय के मुंह के चिथड़े उड़ गए। उसी समय गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस हैवानी हरकत से पूरे इलाके में आक्रोश है। वहीं डबवाली सदर थाना पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

राज्य के सिरसा में लखुआना गांव के रहने वाले निवासी सतपाल सिंह की गाय के साथ ये हादसा घटित हुआ है। यहां गुरुवार को सतपाल अपने गोवंश को लेकर बीसवाला पुल के नजदीक चारा खिलाने लेकर गया था।

तड़प-तड़प कर गाय की निकली जान

लेकिन तभी न जाने कहां से किसी ने चारा चर रही साहीवाल नस्ल की एक गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ खाने के लिए डाल दिया। गाय के विस्फोटक को मुहं में रखते ही तुरंत विस्फोट हुआ।जोरदार धमाके से गाय का मालिक कुछ देर समझ ही नहीं पाया कि आखिर हुआ क्या है। लेकिन गाय को देखने के लिए जब सतपाल सिंह दौड़ा, तो देखा कि गया के मुंह के चिथड़े उड़े हुए हैं। गया ने उसकी आंखों के सामने तड़प रही थी।

तभी सतपाल ने तुरंत एक वाहन का प्रबंध किया, और गाय को पशु अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जब तक उपचार मिलता, तब तक गाय ने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना डबवाली सदर पुलिस पर पहुंची। आसपास के पूरे क्षेत्र को खंगाला गया, कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। गाय की मौत जिम्मेदार विस्फोटक को लेकर कई सुराग तलाश किए। वहीं मौके से पुलिस ने कई सैंपल भी ली।

वहीं थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ रखा था। गाय के मुंह में रखते ही ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद गाय की मौत हो गई। फिलहाल सतपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गौर संरक्षण अधिनियम के साथ आईपीसी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। जिस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story