×

क्या IPL 2024 में खेलने के लिए तैयार हैं Dhoni, माही से मुलाकात के बाद Parthiv Patel का बड़ा खुलासा

IPL 2024: भारत के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, वह तभी खेलेंगे जब उचित होगा और वह सही में फिट होंगे।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Feb 2024 5:47 PM GMT
क्या IPL 2024 में खेलने के लिए तैयार हैं Dhoni, माही से मुलाकात के बाद Parthiv Patel का बड़ा खुलासा
X

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज जल्द ही होने वाला है। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी अभी से ही तैयारियों में लगी हुई हैं। फैंस को भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं एक बार फिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले ही भारत के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

क्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे धोनी

दरअसल भारत के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ हाल ही में मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी हालिया बातचीत का खुलासा करते हुए आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए धोनी की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है।

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पार्थिव पटेल ने कहा कि, हमने क्रिकेट के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं की। हम वहां एक कॉमन फ्रेंड की शादी में शामिल होने गए थे। हमने क्रिकेट के बारे में बात ही नहीं की, क्योंकि हम बस शादी अटेंड करने गए थे। दरअसल हम ज्यादातर मैदान पर ही क्रिकेट की बात करते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि, हम ऐसे मौको पर क्रिकेट की बात नहीं करते हैं, हम बस मजे कर रहे थे। हालांकि, फिट दिखने और फिट रहने में बहुत अंतर होता है। इसलिए हो सकता है कि आपको कोई सिक्स-पैक वाला मिल जाए। लेकिन उनके घुटने में चोट हो सकती है और वह इसलिए नहीं भी खेल सकते। अभी आईपीएल में समय है। इसलिए, मुझे यकीन है कि, वह तभी खेलेंगे जब उचित होगा और वह सही में फिट होंगे। बता दें धोनी की कई तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह प्रैक्टिस करते नजर आएं थे। फैंस को भी धोनी को फिर से खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story