TRENDING TAGS :
कलियुग की संजीवनी बूटी है ये 5 साधारण-सा पौधा, ब्लड प्रेशर से लेकर 50 बीमारियों का है काल, जानें चमत्कारी फायदे
Sarpagandha Benefits: सर्पगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो ब्लड प्रेशर, तनाव और अनिद्रा में राहत देती है। आईए जानते है इसके फायदों के बारे में-
Sarpagandha Benefits
Sarpagandha Benefits: सर्पगंधा एक साधारण-सा पौधा दिखने में भले ही आम लगे, लेकिन इसके भीतर अद्भुत औषधीय गुण छिपे हैं। भारत, श्रीलंका और एशिया के कई देशों में पाए जाने वाला यह पौधा सदियों से आयुर्वेद में “शांति देने वाली जड़ी-बूटी” के रूप में जाना जाता है। इसकी जड़ से लेकर पत्तियों तक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मानसिक, शारीरिक और तंत्रिका संबंधी बीमारियों में असरदार साबित होते हैं।
सर्पगंधा क्या है?
सर्पगंधा का वैज्ञानिक नाम Rauwolfia serpentina है। यह पौधा आकार में लगभग 30 से 60 सेंटीमीटर ऊँचा होता है। इसके पत्ते चमकदार हरे रंग के होते हैं और छोटे सफेद या हल्के बैंगनी फूल इसे सुंदर बनाते हैं। परंतु इसकी असली शक्ति इसकी जड़ में होती है, जो औषधि के रूप में उपयोग की जाती है।
सर्पगंधा के प्रमुख औषधीय गुण
सर्पगंधा की जड़ में पाया जाने वाला रासायनिक तत्व रेसर्पीन (Reserpine) शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए लाभकारी है जिन्हें उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), अनिद्रा (Insomnia), तनाव (Stress) और चिंता (Anxiety) की समस्या रहती है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल सांप और बिच्छू के जहर को कम करने के लिए भी किया जाता था। इसके साथ ही यह जड़ी-बूटी दिमाग और नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डालती है, जिससे मन शांत रहता है, नींद बेहतर आती है और गुस्सा कम होता है।
घर पर सर्पगंधा उगाने का तरीका
सर्पगंधा को घर के बगीचे या गमले में भी उगाया जा सकता है। यह पौधा लगभग 18 से 24 महीनों में पूरी तरह विकसित हो जाता है। इसके बाद इसकी जड़ों को सुखाकर औषधीय उपयोग के लिए तैयार किया जा सकता है।
सेवन के तरीके
आयुर्वेद में सर्पगंधा की जड़ का उपयोग कई रूपों में किया जाता है, जानते हैं-
पाउडर: आधा ग्राम सर्पगंधा पाउडर गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से लाभ होता है।
काढ़ा: जड़ को पानी में उबालकर तैयार किया गया काढ़ा दिन में 1–2 बार पीने से दिमाग को शांति और ऊर्जा मिलती है।
कैप्सूल/टैबलेट: आजकल कई आयुर्वेदिक कंपनियां सर्पगंधा के कैप्सूल और टैबलेट भी उपलब्ध कराती हैं, जो उपयोग में आसान हैं।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है।


