TRENDING TAGS :
सिर्फ 20 मिनट की 'Daily Walk' दे सकती है 10 लाख के जिम से भी ज्यादा फायदा! आज ही समझ लें ये फायदे का सौदा
Daily walk: आजकल लोग अपना वजह घटाने और फिट रहने के लिए महंगे जिम में हजारों रुपये अपने स्वास्थ्य पर पानी की तरह बहा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको लिए इससे कितना बेहतर परिणाम वॉक करने से मिल सकता है ? यदि नहीं मालूम, तो आज ही जान ले...
Benefits of daily walk (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
Benefits of daily walk: आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग हर चीज़ का शॉर्टकट तरीका खोजते हैं। यहां तक की पाने स्वास्थ्य के लिए भी... ! खुद फिट रखने के लिए महंगे जिम, प्रोटीन पाउडर और फिटनेस गैजेट्स पर पानी की तरह रुपये खर्च करने से पहले जरा भी नहीं हिचकिचाते। लेकिन आपने कभी भी इस बात पर विचार किया है कि क्या वाकई आपको अपनी फिटनेस के लिए इतना रुपए खर्च करने की आवश्यकता है ? एक्सपर्ट के मुताबिक, आपके दिल के लिए सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट किसी जिम मशीन में नहीं, बल्कि रोज़ाना नियमित रूप से 20 मिनट की वॉक है। जी हां! वॉक से खुद को फिट रखने का ज़िक्र लगभग हर डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट करते हैं।
वॉक करने से बेहतर होता है स्वास्थ्य
एक्सपर्ट का कहना है कि एक दिन की छोटी वॉक भले ही बोरिंग हो सकती है, लेकिन यदि आप इसे हर दिन करते हैं, तो इसका प्रभाव आपको कई गुना होगा। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपनी हर वॉक को कैलेंडर पर मार्क करें और हर दिन एक 'X' का निशान लगाएं। जब ये निशान बढ़ने लगते हैं, तो एक तरह का संतोष और मोटिवेशन मिलता है, जिससे दिमाग खुद उस सिलसिले को ब्रेक करना नहीं चाहता।
आज हमारे पास समय बहुत कम रहता है...
देखा जाए रोज़ाना हम कितना समय सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने, OTT पर शो देखने या बेवजह बहस करने में घंटों बरबाद कर देते हैं, लेकिन जब खुद के लिए 20 मिनट निकालने की बात आती है तो कहते हैं कि टाइम नहीं है। लेकिन, यदि आप दिन के केवल 30 मिनट मोबाइल से हटाकर वॉक, हेल्दी खाना या नींद पर फोकस करें, तो यह आपके दिल के लिए किसी भी लाइक या व्यू से अधिक मूल्यवान साबित होगा।
क्या होता है 'वॉकिंग हैक्स'?
एक्सपर्ट के मुताबिक, 'वॉकिंग हैक्स' का अर्थ है - जो लोगों को नियमित रहने में मदद कर सकते हैं। उनका पसंदीदा तरीका है जिसे वो "कमिटमेंट डिवाइस" कहते हैं। इसमें किसी दोस्त या साथी के साथ वॉक करने की योजना बनाइए।
दुनिया में लाखों लोग हैं जो चाहकर भी चल नहीं पाते। इसलिए वॉक करना एक काम नहीं, बल्कि एक सौभाग्य है जो हम सभी के पास है। जब आप इस बात को समझ लेते हैं, तो टहलना आपके लिए कोई बोझ नहीं, बल्कि खुद के प्रति आभार का तरीका बन जाता है। आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि हार्ट की सेहत सिर्फ महंगी दवाओं या जिम मशीनों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उन छोटे फैसलों पर जो आप रोज लेते है। सुबह उठकर कुछ कदम चलना, गहरी सांस लेना और अपने शरीर को थोड़ा समय देना ही असली इन्वेस्टमेंट है जो लंबी उम्र का ब्याज देता है।
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसकी पुष्टि Newstrack.com नहीं करता। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


