×

Heavy Exercise करने से हो सकती है इंफर्टिलिटी, महिला और पुरुष दोनों के लिए ही है ये चेतावनी

Exercise aur banjhpan: ओवर एक्सरसाइज करना पुरुष और महिलाओं दोनों की ही प्रजनन क्षमता को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। प्रजनन क्षमता में आपका वजन एक एक अहम भूमिका निभाता है।

Preeti Mishra
Published on: 7 April 2022 11:46 AM GMT (Updated on: 7 April 2022 11:55 AM GMT)
Heavy exercise can cause infertility, this is a warning for both men and women
X

Heavy एक्सरसाइज के साइड इफ़ेक्ट: Photo - Social Media

Exercise aur banjhpan: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज (excercise) करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोज़ाना एक्सरसाइज करने से आप फिट और आकर्षक दिखने के अलावा कई गंभीर रोगों के जोखिम से भी दूर हो सकते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अत्यधिक एक्सरसाइज करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, सही पढ़ा आपने ओवर एक्सरसाइज करने के स्वास्थ्य पर कई तरह के दुष्प्रभाव (Over Exercise Side Effects ) हो सकते हैं। जिनमें प्रजनन क्षमता का कम होना और बांझपन की समस्या होना प्रमुख हैं। ज्यादा सेहत बनाने के चक्कर में बहुत अधिक एक्सरसाइज (Over Exercising) करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

बता दें कि किसी भी चीज़ या क्रिया का प्रयोग अगर सीमित मात्रा में किया जाये तो वह स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। जबकि सही अनुपात में किया गया काम सिर्फ फ़ायदा ही देता है। एक्सरसाइज के मामले में भी ये बात सटीक बैठती है। अगर सीमित मात्रा में एक्सरसाइज करने से प्रजनन क्षमता में सुधारती है वहीं हद से ज्यादा एक्सरसाइज करना आपकी प्रजनन क्षमता को कम करने के साथ ही बांझपन का भी कारण (Can Exercising Cause Infertility ) बन सकता है। बता दें कि यह बात महिलाओं और पुरुष दोनों को समान रूप से प्रभावित कर सकता है।

ओवर एक्सरसाइज पुरुष और महिला दोनों के लिए हानिकारक

एक्सपर्ट्स की मानें तो ओवर एक्सरसाइज करना पुरुष और महिलाओं दोनों की ही प्रजनन क्षमता को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है की प्रजनन क्षमता में आपका वजन एक एक अहम भूमिका निभाता है। यानि अत्यधिक मोटापा भी प्रजनन क्षमता को कम करने का कारण बन सकता है। आमतौर पर एक्सपर्ट्स मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ आहार और एक्सरसाइज की सलाह देते हैं।

Heavy एक्सरसाइज के साइड इफ़ेक्ट: Photo - Social Media

नियमित सीमित मात्रा में किया गया व्यायाम तनाव को कम करने में मदद कर बांझपन से भी निपटने के लिए महत्वपूर्ण होता है। लेकिन, जब अत्यधिक मोटे लोग चाहे वो महिला हो या पुरुष अपने वर्तमान के बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के आधार पर शरीर से कुछ वजन कम करने के लिए कठिन एक्सरसाइज के सत्रों से गुजरते हैं, तो ऐसे में कई बार व्यक्ति की प्रजनन क्षमता विभिन्न तरीकों से प्रभावित हो जाती है। जो बांझपन या Infertility का मुख्य कारण बन जाता है।

एक्सरसाइज करना प्रजनन क्षमता को नकारात्मक रूप से काफी प्रभावित करता है

बता दें कि लंबे समय तक एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान उनके एस्ट्रोजन के स्तर भी प्रभावित हो सकते है। शरीर में मौजूद इस स्थिति है जिसे एमेनोरिया कहा जाता है में एक सामान्य महिला को तीन महीने से अधिक समय तक मासिक धर्म का अनुभव नहीं हो पाता है। इतना ही नहीं ऐसी महिलााओं के शरीर में कैलोरी की कमी के कारण प्रजनन क्षमता प्रभावित हो जाती है। कई मामलों में, जब जवान महिलााओं के ज्यादा एक्सरसाइज करने पर नियमित मासिक धर्म चक्र में हस्तक्षेप करने के लिए बहुत कम एस्ट्रोजन बनती हैं, ऐसे में हद से ज्यादा एक्सरसाइज करना प्रजनन क्षमता को नकारात्मक रूप से काफी प्रभावित करता है।

Heavy एक्सरसाइज के साइड इफ़ेक्ट: Photo - Social Media

वहीं पुरुष को अपने भारी प्रशिक्षण सत्रों के साथ एक्सरसाइज करने के कारण बांझपन की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। हैवी और अधिक एक्सरसाइज शरीर में शुक्राणुओं की संख्या को कम कर पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले पुरुषों में एजोस्पर्मिया जैसी परेशानी जन्म ले सकती है जो पुरुषों में बांझपन सीधा का कारण (Infertility Causes ) बन सकती है। बता दें कि ज्यादा एक्सरसाइज और स्टेरॉयड का सेवन प्रजनन संबंधी हार्मोन को दबाकर शुक्राणुओं की संख्या तक को प्रभावित कर सकता है।

एक्सपर्ट की राय

स्वस्थ शरीर पाने के लिए संतुलित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। संतुलित एक्सरसाइज अच्छी सेहत के साथ आपकी प्रजनन क्षमता को सुधारने में भी मदद करता है। लेकिन दूसरी तरफ अत्यधिक एक्सरसाइज आपको बीमार और बाँझ भी बना सकता है। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप एक ट्रेनर या कोच से परामर्श लेकर अपने वजन कम करने की जर्नी शुरू करें। पैदल चलना, साइक्लिंग और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज आपको फिट बनाये रखने के लिए बेहद जरुरी हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story