×

Health Benefits: कई समस्याओं का रामबाण इलाज हैं बांस की पत्तियां, जानिए इसके फायदे

Health Benefits: बांस की पत्तियां, सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण भरपूर बांस की ये पत्तियां शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है।

Archana Pandey
Published on: 17 July 2023 6:04 AM GMT
Health Benefits: कई समस्याओं का रामबाण इलाज हैं बांस की पत्तियां, जानिए इसके फायदे
X
Bamboo leaves (Image - Social Media)

Health Benefits: प्रकृति ने हमें ऐसी कई चीजें दी हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हीं में शामिल हैं बांस की पत्तियां, जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण भरपूर बांस की पत्तियां शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बांस की पत्तियों के फायदे और इसके इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं।

पाचन-तंत्र अच्छा होता है

आयुर्वेद के अनुसार बांस की पत्तियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र अच्छा होता है। पेट से जुड़ी बड़ी समस्याएं जैस- गैस, कब्ज और दस्त आदि से छुटकारा मिलता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आपके लिए बांस की पत्तियां काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं। दरअसल, इसकी पत्तियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह से बांस की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

सूखी-खांसी में फायदेमंद

बांस की पत्तियों के सेवन से सूखी खांसी और सांस संबंधी समस्या दूर होती है। इसके लिए आप बांस की पत्तियों का चूर्ण में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इससे गले और छाती में जमा कफ आसानी से बाहर निकल जाता है और खांसी में भी राहत मिलती है।

बाल-नाखून होते है मजबूत

बांस की पत्तियों में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में टिश्यूज को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। बांस की पत्तियों के सेवन से बाल और नाखून मजबूत होते हैं। इसके साथ ही बालों लंबे होते हैं।

ऐसे करें बांस की पत्तियों का सेवन

चाय बनाकर आप बांस की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पैन में एक गिलास पानी डालकर इसमें बांस की पत्तियां डालकर उबाल लें। 4-5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। इसके बाद चाय को छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा, आप बांस की पत्तियों का सेवन काढ़ा या चूर्ण बनाकर भी कर सकते हैं।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story