×

Sleeping Mistakes: कहीं आप भी तो नहीं सोते पेट के बल, जानिए क्या होते हैं इससे नुकसान, लड़कियों के लिए सबसे ज़्यादा घातक

Sleeping MIstakes: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप पेट के बल लेटकर सो रहे हैं तो ये आपके लिए कितना घातक हो सकता है।

Shweta Shrivastava
Published on: 15 July 2023 3:01 AM GMT
Sleeping Mistakes: कहीं आप भी तो नहीं सोते पेट के बल, जानिए क्या होते हैं इससे नुकसान, लड़कियों के लिए सबसे ज़्यादा घातक
X
Sleeping MIstakes (Image Credit-Social Media)

Sleeping MIstakes: क्या आप जानते हैं कि मनुष्य के लिए सांस लेने के बाद जो सबसे ज़रूरी चीज़ है वो है सोना। अगर आप भरपूर नींद नहीं ले रहे तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीँ अगर आपके सोने का समय, तरीका या पोश्चर ठीक न हो तो भी ये आपकी सेहत पर असर डालता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप पेट के बल लेटकर सो रहे हैं तो ये आपके लिए कितना घातक हो सकता है।

पेट के बल सोना हो सकता है घातक

गलत तरह से सोने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने सोने के तरीके में सुधार लाइए। वहीँ अगर बात लड़कियों की करी जाये तो लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज़्यादातर पेट के बल सोती हैं। ऐसे में इस तरह से उनका सोना कई तरह की अन्य समस्याओं को जन्म देगा। पेट के बल सोने से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ते हैं।

दरअसल एक शोध से सामने आया है कि पेट के बल सोने में सबसे ज़्यादा प्रतिशत उन लड़कियों का है जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं या अकेले किसी पीजी या घर में रहतीं हैं। साथ ही वो लड़कियां भी इस श्रेणी में आती हैं जो देर रात तक मोबाइल फ़ोन देखतीं हैं। इसी वजह से इस तरह की समस्या आती है। शोध में ये भी बताया गया है कि लड़कियां इस तरह से सोना इसलिए भी पसंद करतीं हैं क्योकि उन्हें लगता है कि इस तरह से सोने से उनका अकेलापन दूर हो सकता है। लेकिन वहीँ आपको जानकार हैरानी होगी कि पेट के बल सोना इन लड़कियों के लिए कितना ज़्यादा घातक साबित हुआ है। जब आपको इसका पता चलेगा तो शायद आप कभी दोबारा पेट के बल सोने की हिम्मत न करें। आइये जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहें हैं।

अगर आपमें भी ये आदत है तो आप इसे तुरंत बदल दीजिये नहीं तो ये आने वाले समय में आपके लिए काफी दिक्कत ला सकता है।

पेट में आ सकती है सूजन

अगर आप खाना खा कर पेट के बल लेटती हैं तो सावधान हो जाइये इससे आपके पेट में सूजन आ सकती है। जो आपके स्वास्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

रीढ़ की हड्डी हो सकती है कमज़ोर

अगर सोने की पोजीशन में किसी को सबसे गलत तरीका माना गया है तो वो है पेट के बल सोना। साथ ही अगर अआप ऐसा कर रहे हैं तो आपको अपनी ये आदत तुरंत बदल लेनी चाहिए। क्योंकि इससे आपकी लोअर बैक में काफी खिंचाव होता है। साथ ही गर्दन और कंधे की पॉश्‍चर पर भी काफी असर पड़ता है। जिससे आपकी रीढ़ की हड्डी कमज़ोर हो सकती है। इस तरह से लेट कर सोने से आपके शरीर की रीढ़ की हड्डी मुड़ी रहेगी। जिससे आपका शरीर भी सुन्न पद सकता है। वहीँ आगरा आपकी पीठ में दर्द बना रहता है तो ग़ौर कीजियेगा कि आप कहीं पेट के बल तो नहीं सो रहे।

ब्रेस्ट की गांठ

लड़कियों को पेट के बल लेटने के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योकि इससे उनको ब्रेस्ट की गांठ की समस्या हो सकती है। उन्हें चेस्ट में पैन भी बना रह सकता है। वहीँ अगर सही से सोने से इन सब समस्याओं से दूर रहा जा सकता है तो ज़रूरी है कि आप अपने सोने की पोजीशन में सुधार लाइए।

प्रेगनेंसी के दौरान आएँगी समस्याएं

अगर आप गर्भवती हैं तो इस तरह सोना बिलकुल भी सही नहीं है ये न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी सही है है। इससे बच्चे को काफी दिक्कत हो सकती है।

वहीँ अगर आप पीठ के बल सोती हैं तो इसे काफी अच्छा माना गया है। क्योकि इस तरह से सोने से न सिर्फ आपके चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं आने पातीं। तो आज से ही कोशिश करिये कि आप पेट के बल बिलकुल भी न सोएं।

नोट : इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
.

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story