×

Study on Late Night Sleep: मौत के करीब ले जा सकती है देर रात तक जागने की आदत, स्टडी में बड़ा खुलासा

Study on Late Night Sleep:: क्या आप जानते हैं आपकी देर रात तक जागने की आदत आपके के लिए घातक हो सकती है। आपका शरीर कई बीमारियां का शिकार हो सकता है। इतना ही नहीं आपकी मौत कम उम्र में हो सकती है।

Archana Pandey
Published on: 23 Jun 2023 1:29 PM GMT
Study on Late Night Sleep: मौत के करीब ले जा सकती है देर रात तक जागने की आदत, स्टडी में बड़ा खुलासा
X
Study on Late Night Sleep (Image: Social Media)

Late night sleeping increase death risk: आज के समय में देर रात तक जागना हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। कोई ऑफिस के काम के लिए जागता है, तो कोई पढ़ाई के लिए। तो कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की वजह से देर रात तक जागतe है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी देर रात तक जागने की ये आदत आपके के लिए घातक हो सकती है। आपका शरीर कई बीमारियां का शिकार हो सकता है। इतना ही नहीं आपकी मौत भी हो सकती है।

कम उम्र में मौत का खतरा

हाल ही में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि देर रात तक जागने की वजह से लोगों में कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही उनकी कम उम्र में ही मौत होने का भी खतरा होता है। स्टडी के अनुसार यह खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है, जो रात में ज्यादा मात्रा में तंबाकू और शराब का सेवन करते है।

स्टडी में 8,728 की मौत

यह स्ट़डी फिनलैंड के फिनिश इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल हेल्थ में कई गई थी। जो ‘क्रोनोबायोलॉजी इंटरनेशनल में प्रकाशित की गई है। यह स्टडी 1980 से लेकर 2022 तक चली थी। जिसमें करीब 23,000 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें से 8,728 लोगों की मौत हो गई थी। इन लोग की मौत के डेटा का विश्लेषण किया गया, तो सामने आया कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उनके मुकाबले रात में जागने वाले लोगों के मरने की संभावना 9 फीसदी ज्यादा होती है।

ऐसे लोग रहते हैं सुरक्षित

स्टडी में यह भी बताया है जो लोग रात में देर तक जागते हैं और कोई नशा नहीं करते, उनपर जल्दी मरने का खतरा नहीं होता है। यदि आप किसी तरह के नशे का सेवन करते हैं तो समय से सोना चाहिए। इसके अतिरिक्त समयानुसार वॉक और योग करने वाले व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार भी जग सकते हैं।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story