Patla Hone Ka Gharelu Nuskha: पतले होने के ये देसी नुस्खे कभी नहीं हुए फेल, पिघल जाएगी सारी चर्बी

Vajan Kam Kaise Karen: मोटापा अगर शरीर में घर कर जाए तो कई गंभीर बीमारियां भी शरीर को घेर लेती हैं। ऐसे में समय रहते ही अपने वजन को कंट्रोल करना सही रहेगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 July 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 17 July 2024 4:30 AM GMT)
Patla Hone Ka Gharelu Nuskha: पतले होने के ये देसी नुस्खे कभी नहीं हुए फेल, पिघल जाएगी सारी चर्बी
X

Patla Hone Ka Gharelu Nuskha (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Patla Hone Ka Desi Nuskha: भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्तता के चलते कई लोग अपनी हेल्थ का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाते। इस वजह से आगे चलकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां (Health Problems) हो सकती हैं। इनमें से एक है वेट बढ़ना (Weight Gain) या मोटापा (Obesity)। बेकार खानपान, अनियमित भोजन और जंक फूड का सेवन करने से आप मोटापे (Motapa) का शिकार हो सकते हैं। क्या आपको पता है अगर एक बार मोटापे ने जकड़ लिया तो इससे चलते बीपी, शुगर जैसी बीमारियां भी शरीर में घर करने लगती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने और स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए वजन को कंट्रोल (Weight Control) में रखना बेहद जरूरी है।

योग, एक्सरसाइज और वॉक के साथ ही खान-पान में बदलाव करके वजन कम (Vajan Kam Karna) किया जा सकता है। आप देसी नुस्खों के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं। हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपको वजन कम करने और फिट रहने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

वजन कम करने के उपाय (Vajan Kam Karne Ke Gharelu Upay In Hindi)

1- डिटॉक्स वॉटर (Detox Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपने दिन की शुरुआत आप डिटॉक्स वॉटर से कर सकते हैं। यह कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। डिटॉक्स वॉटर आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने, मेटाबॉलिज्म को सही करने के साथ ही वजन कम करने में भी मददगार है। आप अदरक, नींबू, खीरा, पुदीना जैसी चीजों से इसे तैयार कर सकते हैं।

2- हर्बल टी (Herbal Tea)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप अपने दिन की शुरुआत दूध वाली चाय से करते हैं तो उसके बजाय हर्बल टी पीना शुरू कर दीजिए। आप पुदीना, तुलसी, अदरक, कैमोमाइल, गुड़हल और दालचीनी की चाय पी सकते हैं। यह शरीर का वजन कम करने के साथ ही कई बीमारियों से भी रक्षा करती हैं।

3- सेब का सिरका (Apple Vinegar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वजन कम करने में सेब का सिरका (Se Ka Sirka) भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको अपना वेट लॉस करना है तो आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पेपटिन फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरइटिंग से बचते हैं। साथ ही यह लिवर में जमे फैट को घटाने में भी सहायक है।

4- जीरा पानी (Jeera Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बैली फैट और वजन कम करने के लिए जीरा का पानी पीने की सलाह देते हैं। यह एक असरदार घरेलू नुस्खा है। जो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के आपकी चर्बी पिघलाने का काम करता है। सुबह उठते ही खाली पेट जीरे के पानी को पिएं, इससे कुछ ही समय में आपको फर्क नजर आएगा।

5- हेल्दी चीजों का सेवन (Healthy Diet)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। पतला होने के लिए स्वस्थ वसा वाली चीजों का सेवन करें। जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रहें। यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं और मोटापा की अहम वजहों में से एक हैं। पतला होने का मतलब ये नहीं कि आप अपने मील्स को ही स्कीप करने लगें। बल्कि तीनों मील में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इसके अलावा कुछ मंच करने का मन करे तो ड्राई फ्रूट्स, नट्स, मखाने, मूंखफली या फल जैसे ऑप्शन चुनें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन नुस्खों पर अमल करने या इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story