TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

HP Assembly Election: CM योगी ने कहा, राम मंदिर की राह में कांग्रेस थी बैरियर

Himachal Pradesh Assembly Election: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया।

Network
Report Network
Published on: 4 Nov 2022 8:49 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2022 8:54 AM GMT)
Himachal Pradesh Assembly Election
X

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Pic: Social Media)

Yogi in Himachal Pradesh: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी संजय गुलेरिया के लिए वोट मांगे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करते हुए योगी ने कहा अयोध्या में राम मंदिर की राह में कांग्रेस बैरियर थी, वो अपने वोट बैंक की लालच में राह में रोड़े अटकाती थी।

योगी ने कहा कि 2023 के अंत तक अयोध्या में जब भगवान राम का मंदिर बनकर जब तैयार होगा तब ये दुनिया का सबसे भव्य मंदिर तो होगा ही, साथ ही यह भारत का राष्ट्र मंदिर भी होगा। योगी ने कहा अयोध्या में आपने भव्य दीपोत्सव देखा। क्या कांग्रेस ये करवा पाती, क्या कांग्रेस काशी, उज्जैन महाकाल, केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार कर पाती, आज जो हो रहा है वही तो है आस्था का सम्मान।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य है, 403 विधानसभा हैं लेकिन कांग्रेस के मात्र 2 सदस्य हैं। मृत व्यक्ति को ढोने के लिए भी 4 लोग होने चाहिए। कांग्रेस को ये भी नसीब नही है। कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ रहा है। उत्तर प्रदेश के काशी में केवल सावन के महीने में 1 करोड़ श्रद्धालु आये। अयोध्या में भी इसी दीवाली महीने में 1 करोड़ श्रद्धालु आये। उत्तर प्रदेश को आपने देखा होगा कैसे माफियाओं पर बुलडोज़र चलता है। इसीलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आये और माफिया वहां से भागकर छिपने को यहां आ जाएं। हमारा मंत्र है देश सबसे पहले, स्वयं बाद में इसी मंत्र पर हम काम करते हैं।

योगी ने कहा जनसंघ के समय से एक देश, दो निशान, दो विधान नही चलेगा, ये नारा लगाया जाता था। भारत के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने खुद को न्यौछावर कर दिया। आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त है। आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम हो रहा है। अगर भारत की ओर किसी ने आंख उठाई तो हिमाचल के वीर जवान सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने को तैयार हैं, यही है नया भारत। भारत नए विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ खड़ा हुआ है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story