×

Himachal News: लाहौल में शांशा पुल बहा, शिमला-कालका हाईवे 3 घंटे बाद शुरू

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर अपने चरम पर है। राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। यह बारिश गुरुवार सुबह थमी हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 July 2021 11:28 AM GMT
बारिश से डूबा हिमाचल प्रदेश
X

बारिश से डूबा हिमाचल प्रदेश (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर अपने चरम पर है। राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। यह बारिश गुरुवार सुबह थमी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई इलाकों में भूस्खलन जारी है। बारिश की वजह से लाहौल में तोंजिंग नाले की पुल टूट कर बह गया था। अब उस पुल को चालू कर दिया गया है। लेकिन राज्य में शंशा नाले में पुल बह गया है। जिसे देखते हुए आज 11 बजे कालका-शिमला हाईवे को बंद कर दिया गया है। वहीं इस हाईवे को 1 बजे खोल दिया गया है।

बता दें कि तोजिंग नाले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और खोज अभियान जारी है। इस दौरान बीआरओ, आईटीबीपी, और राष्ट्रीय आपदा प्रबधन बल की टीम लोगों को खाने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल घाटी के तेजिंग नाला और शांशा में बाढ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। जो पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है उसकी जगह स्पेन और डिप्पी का निर्माण करने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि बारिश और भूस्खलन के दौरान कुल्लू में चार लोग अब तक बह चुके हैं। और किसी प्रकार का की सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सोलन से कैथलीघाट के बीच पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा बहकर आ गया था। इस दौरान नेशनल हाईवे बाधित हो गया है। पुलिस और फोरलेन निर्माता कपंनी की टीम सड़क को बहाल करने में लगी हुई है।

सीएम जा सकते हैं लाहौल

आपको बता दें कि सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को लाहौल का जायजा लेने जा सकते हैं। फिलहाल अभी इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं दूसरी ओ सीएम जयराम ठाकुर के आवास के पार डंगा गिरा है। जहां पर दस परिवार के लोगों को अलग जगह शिप्ट किया गया है। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि सात लोग लापता हैं।

Shweta

Shweta

Next Story