×

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल में फिर कमल, कांग्रेस की उम्मीद को भी लगेंगे पंख

Himachal Pradesh Election 2022: भाजपा बढ़त बनाये हुए दिख रही है। हांलाकि उसे अपनी सीटें और वोट प्रतिशत गँवाने होंगे। हाल फ़िलहाल हिमाचल में भाजपा के वापसी के रास्ते दिख रहे हैं।

Yogesh Mishra
Published on: 7 Dec 2022 3:22 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 3:44 PM GMT)
BJP
X

BJP to Retain Power in Himachal Pradesh ( Image: Social Media)

Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस और भाजपा के एक एक बार अदला बदली करके सत्ता में आने के समीकरण इस बार हिमाचल में टूटते नज़र आ रहे हैं। भाजपा बढ़त बनाये हुए दिख रही है। हांलाकि उसे अपनी सीटें और वोट प्रतिशत गँवाने होंगे। हाल फ़िलहाल हिमाचल में भाजपा के वापसी के रास्ते दिख रहे हैं। पर कांग्रेस भी पिछली बार की तुलना में बेहद बेहतर प्रदर्शन करती नज़र आ रही है। आप पार्टी के लिए हिमाचल कोई सुखद संदेँस देता नहीं दिख रहा है। सर्वे बताता है कि पाँच सीटों पर विजय का अंतर पाँच सात सौ वोटों से कम का होगा। इन सीटों के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल होता है।

क्या कहता है Newstrack का सर्वे?

Newstrack के सर्वे के नतीजे बताते हैं कि भाजपा को इस विधान सभा चुनाव में 38 से 42 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि पिछली बार भाजपा को 68 सदस्यों वाली विधानसभा में 44 सटें हासिल हुई थी। इस बार भाजपा के वोटों में भी चार फ़ीसदी से अधिक की गिरावट देखती जा सकती है। भाजपा को 44 फ़ीसदी के आसपास वोट हासिल हो सकते हैं जबकि 2017 भाजपा को 48.79 फ़ीसदी वोट मिले थे।

2017 में 21 सीटें पाने वाली कांग्रेस पार्टी को 28 से 32 सीटें हासिल होंगी । कांग्रेस न केवल अपनी सीटों बल्कि वोट फ़ीसदी में भी इज़ाफ़ा करती हुई दिखती है। इस बार उसे 43 फ़ीसदी के आसपास वोट मिलता हुआ दिख रहा है।

जबकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस को 41.6 फ़ीसदी वोट हासिल हुए थे। आम आदमी पाटी को दो से तीन फ़ीसदी वोट पर संतोष करना पड़ सकता है। पर अन्य के खाते में दस फ़ीसदी वोट के जाने की उम्मीद है। हिमाचल में दो सीटें अन्य के खाते में जाती हुई भी दिखती है । इनमें आप, निर्दल या कम्युनिस्ट कोई हो सकते हैं।

Himachal Pradesh Assembly Election 2022

Total-68

BJP-38-41

Congress-28-31

Others-1-2

Vote percent

BJP- 44

Congress-42

AAP-2

Others- 11

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story