×

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसके नतीजे आज आएं और उस में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है।

Prashant Dixit
Published on: 8 Dec 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 11:31 AM GMT)

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की मतगणना में आज 412 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। एचपी विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें 74 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 35 सीट बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है। आपको बता दें, 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट में से 44 सीट पर जीत दर्ज कर के सरकार बनाई थी। जबकि उससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीट जीत करके सरकार बनाई थी। आपको बताना चाहेंगे, कि हिमाचल प्रदेश में बहुत कम वोट से हार जीत होने के साथ ही हर बार सरकार बदलने का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 3:32 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला अब तक बराबरी का चल रहा है। भाजपा को 34 और कांग्रेस को 34 सीट पर बढ़त मिली हुई हैं।

  • 8 Dec 2022 3:21 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक आएं 60 सीट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 27 पर आगे तो कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही हैं। तो वहीं 5 सीट पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है।

  • 8 Dec 2022 3:05 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब तक आएं 47 सीट के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 20 पर आगे तो कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही हैं।

  • 8 Dec 2022 2:45 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश में मतगणना शुरू 

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। जबकि स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7.30 बजे खुल गया था। आपको बता दें, आज हिमाचल प्रदेश की 68 सीट के नतीजे आने है। हिमाचल प्रदेश में बहुमत के लिए जरूरी सीट की संख्या 35 है। जबकि इस बार हिमाचल प्रदेश में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story