×

Atal Tunnel Jam: कड़ाके की सर्दी के बीच न्यू ईयर का जश्न मनाने उमड़े सैलानी, अटल टनल पर लगा भीषण जाम..चौंक जाएंगे आप

Atal Tunnel Jam: कड़ाके की सर्दी के बीच न्यू ईयर का जश्न मनाने हिमाचल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ चुकी है। अटल टनल पर गाड़ियों का कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

aman
Written By aman
Published on: 27 Dec 2022 9:40 AM GMT
Atal Tunnel Jam: कड़ाके की सर्दी के बीच न्यू ईयर का जश्न मनाने उमड़े सैलानी, अटल टनल पर लगा भीषण जाम..चौंक जाएंगे आप
X

Atal Tunnel Jam: नए साल के आगमन में महज कुछ ही दिन शेष हैं। मगर, लोगों का जोश उफान पर है। साल के अंतिम हफ्ते में देश के सैलानी पूरी तरह वेकेशन मूड में दिख रहे हैं। ऐसे में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया है। पहाड़ी राज्यों में अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दे रही है। बड़ी तादात में सैलानी हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। हालात, ये है कि पर्यटकों की गाड़ियों से अटल टनल पर भीषण जाम लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 48 घंटों में अटल टनल से करीब 30 हजार गाड़ियां गुजर चुकी हैं। आपको बता दें, ये टनल मनाली के पास रोहतांग में है।

न्यू ईयर पर जश्न (New Year 2023) को देश तैयार है। हजारों की संख्या में सैलानी घूमने निकल चुके हैं। अधिकांश ने पहाड़ों का रुख किया है। आंकड़ों की मानें तो बीते 48 घंटे में मनाली में एक लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। नए साल से पहले ही सभी होटल बुक हैं। लेकिन, आश्चर्य अटल टनल पर लगे जाम को देखकर हुआ। बीते 48 घंटों में अटल टनल होकर करीब 30 हजार वाहन गुजरे हैं। ये आंकड़ा चौंकाने वाला है।


कारों से पटी सड़क, तस्वीर वायरल

इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पहाड़ पर तीन सड़कें दिखाई। जो कारों से पटी हैं। हजारों की संख्या में गाड़ियां एक के पीछे एक कतारबद्ध है। इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से रास्तों पर काफी लंबा जाम लग गया है। लोगों को आश्चर्य इस बात का भी है कि, जब पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में भी यात्रियों के कदम नहीं थम रहे। बता दें, राज्य सरकार और पुलिस विभाग की तरफ से करीब 100 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।


नैनीताल-शिमला-लाहौल स्पीति पहुंचे हजारों सैलानी

कमोबेश यही हालात अन्य पहाड़ी राज्यों में भी हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जाने वालों की संख्या भी कम नहीं है। इन दोनों पहाड़ी राज्यों में भी होटल पहले से बुक हैं। नैनीताल, शिमला और लाहौल-स्पीति जैसी जगहों पर भी हजारों की तादात में सैलानी पहुंचे हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था चाक-चौबंद की है। प्रशासन की व्यवस्थाओं के बाद भी सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे कई तरह की अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story