TRENDING TAGS :
Himachal Pradesh: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से लैंडस्लाइड, चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर यातायात बाधित
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।
Landslide In Himachal Pradesh (Image Credit : Social Media)
Landslide In Himachal Pradesh : देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी लगभग हर रोज मध्यम स्तर की बारिश देखी जा रही है। लगातार चल रही बारिश के सिलसिले के कारण अब हिमाचल प्रदेश में लोगों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक होने के कारण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) समेत पूरे प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हुई है जिस जिसके कारण लैंडस्लाइड के मामले भी अधिक आने लगे हैं। लैंडस्लाइड होने के कारण आज चंडीगढ़ मनाली हाईवे को बंद करना पड़ा है।
मंडी में हुई लैंडस्लाइड
कई दिनों से लगातार जमकर बारिश होने के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई जिसके कारण पहाड़ का पूरा मलवा हाईवे पर आ गया। देर रात लैंडस्लाइड होने के कारण प्रशासन को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित करना पड़ा। खाना की इस दौरान प्रशासन की ओर से हाईवे से मलबा हटाने का काम किया जा रहा था उसी दौरान एक बार और लैंडस्लाइड होने के कारण आज पूरे दिन के लिए हाईवे को बंद करना पड़ा।
मामले पर मंडी की एसपी का बयान
लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड से हाईवे पर यातायात ठप हो जाने के मामले पर जानकारी देते हुए मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दिया कि बीती रात लैंडस्लाइड के कारण हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया जिसके कारण हाईवे को बंद करना पड़ा। मलबा हटाने का काम सुबह तक किया गया मगर उसी दौरान एक बार और लैंडस्लाइड होने के कारण पुणे हाईवे को बंद करना पड़ा। इस लैंडस्लाइड के चपेट में कुछ ट्रक और कार भी आई हैं, हालांकि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। मलबा को हटाने का काम जारी है, रास्ता साफ होते ही यातायात को पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
बारिश से कई रास्ते हुए बंद
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया गया है कि अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की भी संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई मार्गों को बंद करना पड़ा है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे के अलावा हिमाचल प्रदेश में मनाली लेह राजमार्ग पर भी आवाजाही बर्फबारी बढ़ने के कारण रोकनी पड़ी है। इसके अलावा दारचा शिंकुला सड़क पर भी बर्फबारी और तेज बारिश के कारण यातायात को बाधित करना पड़ा है, वहीं स्टेट हाईवे 65 सड़क पर भी कई जगहों पर भूस्खलन और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने इन मार्गों पर यातायात को पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया है।