×

किन्नौर हादसा: लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबे 80 लोग, सोशल मीडिया पर सामने आया खौफनाक वीडियो

Landslide in Kinnaur: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड होने से करीब 80 लोग मलबे में फंस गए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 11 Aug 2021 9:12 AM GMT
किन्नौर हादसा: लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबे 80 लोग, सोशल मीडिया पर सामने आया खौफनाक वीडियो
X

लैंडस्लाइड के बाद मौके की तस्वीरें (फोटो साभार- ट्विटर)

Landslide in Kinnaur: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड होने की खबर सामने आ रहा है। यह घटना निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस उसके चपेट में आ गई है। इस बस में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। चट्टान गिरने से यह बस मलबे में दब गई है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास अचानक भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हो गया। उसी वक्त एचआरटीसी बस वहां से गुजर रही थी, जिससे बस मलबे में दब गई है। यह बस किन्नौर जिले में मूरंग-हरिद्वार रूट की है। बस के अलावा अन्य कई वाहन भी मलबे में दबे हुए हैं। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने ली घटना की जानकारी

दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर से बात कर घटना की जानकारी ली है और उन्हें हस संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। मलबे में 80 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आईं खौफनाक तस्वीरें

वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि रूह को कंपा देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चट्टान को गिरते देखा जा सकता है। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। चलिए आपको दिखाते हैं इस हादसे के फोटोज व वीडियो-


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story