×

HP Election 2022: सुंदर नगर के बाद सोलन में PM मोदी बोले- हिमाचल को अस्थिर तत्वों से बचाकर रखना है

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: पीएम मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। संबोधन में उन्होंने विपक्षी कांग्रेस को झूठे वादे करने वाली पार्टी बताया।

aman
Written By aman
Published on: 5 Nov 2022 11:03 AM GMT (Updated on: 5 Nov 2022 11:03 AM GMT)
pm modi rallies himachal pradesh sundar nagar and solan live updates bjp congress jairam thakur aap
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Social Media) 

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार (05 नवंबर 2022) को 'मिशन हिमाचल' पर हैं। मोदी ने सुन्दर नगर और सोलन में 'विजय संकल्प रैली' (BJP Vijay Sankalp Rally) को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में पहला वोट डालने वाले मतदाता श्याम शरण नेगी (Shyam Sharan Negi) को यद् कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनाव को हिमाचल के लिए बेहद खास बताया। पीएम ने प्रदेश के युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की। साथ ही कहा, यहां की महिलाएं जानती हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विकास को प्राथमिकता पर रखती है। इसलिए इस चुनाव में यहां की जनता बीजेपी की जोरदार वापसी की ठान चुकी है।

PM मोदी- लोगों ने मन बना लिया, BJP करेगी वापसी

प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला हर एक वोट हिमाचल प्रदेश के अगले 25 साल की 'विकास यात्रा' को तय करेगा। उन्होंने कहा, इस पहाड़ी राज्य के लोगों ने बीजेपी सरकार की जबर्दस्त वापसी का मन बना लिया है। उन्होंने 'फौजियों की धरती' कह वीर माताओं को नमन किया। बोले ये धरती जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है।'

कांग्रेस पर गरजे मोदी, झूठे वादों का आरोप

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस के लिए सरकार में आना, 'सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। उनकी पहाड़ी राज्यों में दशकों तक तरसाओ, लटकाओ, भटकाओ की नीति रही है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठे वादे के भी आरोप लगाया।' कांग्रेस के 5 साल में 5 लाख वादे पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'वो झूठी गारंटी देने में माहिर हैं। ये कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों की कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस हमेशा ही झूठ बोलती रही है। इसका गवाह हिमाचल ही नहीं पूरा देश रहा है।'

'कांग्रेस ने क्यों पूरा नहीं किया वन रैंक वन पेंशन का वादा'

पीएम मोदी ने कहा, हिमाचल 'फौजियों की धरती' है। कांग्रेस बीते 40 सालों से देश के फौजियों को 'वन रैंक वन पेंशन' का वादा करती रही थी। अगर, उन्हें इतनी ही फ़िक्र थी तो अब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ क्यों नहीं किया।'

'पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था'

पीएम मोदी ने कांग्रेस के समय की रक्षा सौदे में घोटाले की याद दिलाई। उन्होंने कहा, 'आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खाई। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। मगर, बीजेपी की सरकार ने ऐसा किया। आज देश आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है। अपने हथियार खुद बना रही है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story