×

Himachal Pradesh Video: PM मोदी ने अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

HP Assembly Election 2022: पीएम मोदी कांगड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वापस आते समय रास्ते में एक एंबुलेंस आ गई। जिसे देखकर पीएम मोदी ने अपने काफिले को रुकवा दिया।

Jugul Kishor
Published on: 9 Nov 2022 10:24 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2022 10:27 AM GMT)
X

PM मोदी ने अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

HP Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी राज्य में दो रैलियों को संबोधित करने के लिये आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। इसी बीच कांगड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वापस आते समय रास्ते में एक एंबुलेंस आ गई। जिसे देखकर पीएम मोदी ने अपने काफिले को रुकवा दिया। पहले एंबुलेंस को जाने का रास्ता दे दिया। एंबुलेंस गुजरने के बाद में पीएम मोदी का काफिला काफी देर तक रुका रहा।

पीएम मोदी द्वारा एम्बुलेंस को रास्ता देने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने अपनी गाड़ियों का काफिला रोककर आम जनता सहित उन खास लोगों को ये मैसेज देने की कोशिश की है, जो कि जल्दबाजी के चक्कर में एंबुलेंस को पहले जाने का रास्ता नहीं देते है। जिसके कारण कई मरीजों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

पीएम मोदी का काफिला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से हमीरपुर की रैली में जाने से पहले पीएम अचानक रुक गया। इसी समय एक एंबुलेंस वहां से निकली, पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के अपना पूरा काफिला रुकवा दिया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पीएम मोदी ने अपने काफिले को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिया।

PM मोदी ने अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

कांगड़ा की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांगड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी का मतलब केवल अस्थिरता है। उन्होंने कहा हम हमेशा कांग्रेस पार्टी के भीतर लड़ाई देखते हैं। हमने इसे राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में देखा है। कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों की पार्टी है। कांग्रेस कभी भी हिमाचल प्रदेश को एक स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और न ही वे चाहती हैं। उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल दो राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकार है और इसलिए उन राज्यों से विकास की खबरें कभी नहीं आती हैं। कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार के बारे में सोचते हैं और योजना बनाते हैं लेकिन हम देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story