×

फैक्ट्री में हादसाः मजदूरों पर गिरा गर्म लोहा, 2 की मौत, कई घायल

हादसे में घायल कामगारों को नालागढ़ के तहसीलदार ने 5-5 हजार रुपए दिए है,बल्कि मृतक के परिजनों को 10-10 हजार रुपए दिए हैं।

Chitra Singh
Published on: 10 April 2021 3:25 AM GMT
फैक्ट्री में हादसाः मजदूरों पर गिरा गर्म लोहा, 2 की मौत, कई घायल
X

फैक्ट्री में हादसाः मजदूरों पर गिरा गर्म लोहा, 2 की मौत, कई घायल (फोटो- सोशल मीडिया)

नालागढ़: हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। नालागढ़ के ढाणा में एक सरिया की कंपनी में दो कामगारों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इनकी मौत गर्म लोहे के गिरने से हुई है।

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को करीब रात 11 बजे ढाणा के एक सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो कामगारों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये कामगार लोहा को पिघलाने के लिए फरनेस में स्क्रैप डाल थे, तभी स्क्रैप में विस्फोट हुआ और पिघला हुआ लोहा उन कामगारों पर गिर गया। इस हादसे में दो कामगारों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि चार कामगारों की हालत गंभीर हैं।

हादसे के शिकार हुए ये मजदूर

बताया जा रहा है कि बिहार के रंजन, बिंदलेश, चंद्रेश्वर, ओमप्रकाश , शंभू और नालागढ़ के मुख्तयार सिंह इस शिकार हुए हैं। इन सभी कामगारों को निजी अस्पतालों भर्ती कराया गया है। खबर है कि मुख्तयार सिंह, चंद्रेश्वर और रंजन की हालत गंभीर है, जिसके कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही रंजन और मुख्तयार सिंह की मृत्यु हो गई।

सरिया उद्योग हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)

नालागढ़ के तहसीलदार ने दी फौरी राहत

बताते चलें कि पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं हादसे में घायल कामगारों को नालागढ़ के तहसीलदार ने 5-5 हजार रुपए दिए है, बल्कि मृतक के परिजनों को 10-10 हजार रुपए दिए हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story