Oshin Sharma: कौन हैं HASअधिकारी ओशिन शर्मा, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, फिर क्यों हो रहीं ट्रोल

Oshin Sharma: ओशिन शर्मा चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। उनके पिता धर्मशाला में सेवारत थे। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ ही यहीं पर शिफ्ट हो गए थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 Sep 2024 1:01 PM GMT (Updated on: 14 Sep 2024 1:03 PM GMT)
HAS Officer Oshin Sharma
X

कौन हैं एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा (सोशल मीडिया)

HAS Officer Oshin Sharma: हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की अधिकारी ओशिन शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सुक्खू सरकार ने ओशिन शर्मा का स्थानांतरण कर दिया है। संधोल की तहसीलदार के पद पर कार्यरत ओशिन शर्मा तबादला कर दिया गया है। हालांकि उन्हें अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गयी है। काम में लेटतलीफी के चलते ओशिन शर्मा पर यह गाज गिरी है। लंबित कार्यो और काम काज में लेटलतीफी के चलते एसडीएम धर्मपुर ने ओशिन शर्मा को नोटिस जारी किया था।

कौन हैं एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा

ओशिन शर्मा चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। उनके पिता धर्मशाला में सेवारत थे। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ ही यहीं पर शिफ्ट हो गए थे। 25 अप्रैल 2021 को ओशिन शर्मा का विवाह धर्मशाला से तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी के विधायक विशाल नेहरियां के साथ हुआ था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ओशिन शर्मा और विशाल नेहरियां के बीच विवाद होने लगे थे।


ओशिन शर्मा (Oshin Sharma HAS Officer) ने पति विशाल पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों कानूनी तौर पर एक-दूसरे से अलग हो गए। ओशिन शर्मा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कैमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। एक साक्षात्कार में ओशिन शर्मा ने बताया कि वह एक पत्रकार बनना चाहती थीं। उनकी सिविल सर्विसेज में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन परिवार वालों का कहना था कि वह पढ़ाई में अच्छी हैं। उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी चाहिए। इसके बाद वह अपने माता-पिता की इच्छानुसार सिविल सर्विस की तैयारी की और सफलता हासिल की।

सोशल मीडिया पर लाखो फॉलोअर्स

एचएएस की अधिकारी ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में हैं। ऐसे में जब ओशिन शर्मा को नोटिस मिली तो काफी ट्रोल होने लग गई थी। उनके तबादला आदेश जारी होने के बाद कई सवाल उठने लगे थे।


विदित हो कि बीते 12 सितंबर को हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात एचएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी कर दिया था। इस तबादला सूची में चार अफसर ऐसे हैं जिन्हें कोई स्टेशन नहीं दिया गया है। इन सभी चारों अधिकारियों को शिमला में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन चार अफसरों में ओशिन शर्मा के साथ ही अर्शिया शर्मा, शिखा और मोहित रत्न के नाम भी शामिल हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story