×

लड़की की गोली मारकर हत्या, मर्सिडीज कार के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

sujeetkumar
Published on: 21 Dec 2016 10:26 AM GMT
लड़की की गोली मारकर हत्या, मर्सिडीज कार के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव
X

नई दिल्ली : दिल्ली के नजफगढ़ थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीती रात एक 17 साल की लकड़ी ( सिमरन ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त गाड़ी के अंदर उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। लड़की हत्या उसकी गाड़ी में रखी लाइसेंसी पिस्टल से की गई है।

साउथ वेस्ट के डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया की हमने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। कार और लाइसेंसी रिवाल्वर का भी बरामद कर लिया गया है। लड़की एक दोस्त फरार है। वहीं इस मामले में पुलिस ने लड़की के आरोपी दोस्त शुभम को अरेस्ट कर लिया है।

क्या है मामला ?

-दीपक विहार की रहने वाली सिमरन अपने दो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए राजौरी गार्डन गई थी।

-वापस लौटते वक़्त उसने द्वारका में शॉपिंग की।

-शाम होते देख मां ने शाम करीब 7 बजे अपनी बेटी को फोन किया।

-पुलिस के मुताबिक उसका एक दोस्त कुछ नहीं करता है।

-जबकि दूसरा दोस्त प्रोपर्टी का बिजनेस करता है।

मां के मुताबिक

-मैंने कार को आते हुए देखा था।

-उसका फ्रेंड बाहर निकल कर चला गया।

-इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी।

-मां ने कार के अंदर देखा की बेटी खून से लथपथ पड़ी थी।

-घटना के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

-जहां इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story