×

बच्चों की मौत से सिसक रहा हैदराबाद: मौत का नजारा ऐसा, देख कांप गये लोग

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। गुरूवार देर रात घर में सो रहे परिवार पर मौत का कहर बरपा। एक घर की दीवार ढह गयी। इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Feb 2020 4:46 AM GMT
बच्चों की मौत से सिसक रहा हैदराबाद: मौत का नजारा ऐसा, देख कांप गये लोग
X

बड़ी खबर: हैदराबाद से बड़ी खबर है। यहां एक घर की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। वहीं कई अन्य घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा राज्य के मानगार बस्ती में हुई। मौके पर पुलिस बल ने पहुंच कर मलबे में दबे शवों को निकाल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर की दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत, कई घायल

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। गुरूवार देर रात घर में सो रहे परिवार पर मौत का कहर बरपा। जानकारी के मुताबिक, हबीब नगर में एक घर की दीवार ढह गयी। इस दौरान दीवार घर में सो रहे तीन बच्चों पर जा गिरी। जिसके नीचे दब कर उनकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात 10 बजे घटी। वहीं इस हादसे में तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बच्चों को निलोफर अस्पताल में भर्ती किया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली बवाल:38 मौतों के बाद पुलिस की दोहरी परीक्षा आज, ये है वजह

दरअसल, हैदराबाद के अफजलसागर मानगार बस्ती में मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले एक दंपती ने बिना बुनियाद के सीमेंट की ईंटों से छोटा स्लैबवाला घर बनाया। घर का निर्माण मिठाईलाल और सीमा ने करवाया था। जहां उनके परिवार समेत गब्बार और सुरेखा दंपती भी रहते हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी वालों की खेर नहीं: सरकार के इस फैसले से होगी छुट्टी, भूल से न करें ये काम

घर पर सो रहे थे बच्चे, किचन की दीवार के नीचे दबे:

इनमें मिठाईलाल-सीमा दंपती की बेटी रोशनी, लक्ष्मी और दो महीने के बच्चे के साथ ही गब्बार सुरेखा दंपती की बेटी वरलक्ष्मी, गीता और बेटा आरोल रहते हैं। बीते दिन बच्चे खाना खाने के बाद सो गये। वहीं इस दौरान उनके माता-पिता बाहर चले गये इस बीच कीचन रूम की दीवार ढ़ह गई। दीवार की चपेट में आने से मिठाईलाल के तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं गब्बार दंपती के बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बच्चों को निलोफर अस्पताल में भर्ती किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story