TRENDING TAGS :
'NEET में 99.99% पर मुझे डॉक्टर नहीं बनना'...और MBBS में एडमिशन से पहले ही छात्र ने लगाया मौत को गले
NEET Student Suicide: महाराष्ट्र के 19 वर्षीय नीट स्टूडेंट ने MBBS में एडमिशन से पहले ही सुसाइड कर लिया।
NEET Student Suicide
NEET Student Suicide: महाराष्ट्र से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां के चंद्रपुर जिले में में रहने वाले एक 19 वर्षीय नीट स्टूडेंट अनुराग अनिल बोरकार ने MBBS में एडमिशन लेने से ठीक पहले फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी हैं। अनुराग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने डॉक्टर न बनने की इच्छा जताई है। जानकारी के मुताबिक नीट एग्जाम में उसके अच्छे मार्क्स आये थे लेकिन वो डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। इसलिए वह तनाव में रहता था। आखिरकार उसने इस तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि छात्र को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित कॉलेज में एडमिशन लेने जाना था। मगर, घर से रवाना होने के पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
नीट में आये थे अच्छे मार्क्स
इतने होनहार छात्र द्वारा सुसाइड करने की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या से पहले अनुराग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वो डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। अनुराग ने नीट यूजी परीक्षा 2025 में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। ओबीसी कैटेगरी में अनुराग को नीट में ऑल इंडिया रैंक 1475 मिली थी।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस की माने तो गोरखपुर के लिए रवाना होने से पहले ही अनुराग ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है लेकिन पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया है। मगर सूत्रों के अनुसार, अनुराग डॉक्टर नहीं बनना चाहता था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


