×

चाय बेचने वाले का लड़का कैसे बना क्राइम किंग? यहां पढ़ें

कनखल के होली चौक पर चाय का खोखा चलाने वाले का लड़का आशीष शर्मा कुख्यात अपराधी सुनील राठी से संबंध रखने में गिरफ्तार हुआ है। यह बाईचांस नहीं है। इसके पीछे पैसे की हवस और अपराध के गठजोड़ की लंबी कहानी है।

tiwarishalini
Published on: 2 Dec 2017 11:28 AM GMT
चाय बेचने वाले का लड़का कैसे बना क्राइम किंग? यहां पढ़ें
X

हरिद्वार: कनखल के होली चौक पर चाय का खोखा चलाने वाले का लड़का आशीष शर्मा कुख्यात अपराधी सुनील राठी से संबंध रखने में गिरफ्तार हुआ है। यह बाईचांस नहीं है। इसके पीछे पैसे की हवस और अपराध के गठजोड़ की लंबी कहानी है।

सीएम महबूबा मुफ्ती ‘सर्वसम्मति’ से फिर चुनी गईं पीडीपी अध्यक्ष

साधारण परिवार का आशीष बचपन से ही आसमान छूने की हसरतें पाले था। पिता ने कह सुनकर साधुओं के अखाड़े में नौकरी लगवा दी कि लड़के की आवारागर्दी पर रोक लगे। लेकिन नौकरी मिलते ही आशीष की निगाह अखाड़ों की करोड़ों की संपत्ति पर गई। उसे मानो मुंहमांगी मुराद मिल गई और उसने अखाड़ों की संपत्ति पर नजर रखनी शुरू कर दी।

एक रणनीति के तहत आशीष ने महंतों से संबंध बनाने शुरू कर दिए। महंतों का विश्वास जीतकर उसने अखाड़ों की संपत्ति पर फ्लैट बनाकर बेचने शुरू कर दिए।

प्रापर्टी कारोबार की तेजी ने कुछ ही समय में आशीष शर्मा को हरिद्वार के प्रापर्टी कारोबार का चमकता सितारा बना दिया।

पैसा और नाम हासिल होने पर आशीष ने खाकी और खादी से गठजोड़ बढ़ाया। उनका साथ पाकर उसके हौसले बुलंदी पर पहुंच गए। जल्द ही इस चौकड़ी में तमाम पत्रकार भी शामिल हो गए।

कहते हैं पाप की कमाई से तैयार शानो शौकत ताश के पत्तों के महल की तरह होती है। जल्द ही आशीष शर्मा के बुरे दिन आ गए। और उलटी गिनती शुरू हो गई।

आशीष का नाम पहली बार महंत सुधीर गिरी की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया। उस पर भाड़े के हत्यारों से महंत की हत्या कराने का आरोप लगा। अंततः उसे गिरफ्तार किया गया। आशीष शर्मा को जेल भेज दिया गया।

जेल में आशीष की मुलाकात कुख्यात अपराधी सुनील राठी, संजीव और चीनू पंडित से हुई। आशीष ने तीनों से दोस्ती कर ली। देखते देखते वो सुनील राठी का फाइनेंसर बन गया।

ये सबकुछ सामने नहीं आया होता अगर कनखल के प्रापर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल को सुनील राठी के नाम से धमकियां मिलने की शिकायतें पुलिस को न मिलतीं। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़नी शुरू हो गईं। और फिर आशीष शर्मा का नाम सामने आया। पुलिस ने तमाम सबूत जुटाकर आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के राडार पर अब कई सफेदपोश नेता व संत भी हैं जिसमें एक नाम कांग्रेस के नेता का भी आ रहा है। इसके अलावा कई संतों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story