×

राजस्थान में हटे ये प्रतिबंधः खुल रहे सिनेमा हाॅल और पार्क, जाने से पहले पढ़ लें नियम

राजस्थान में आज यानी 8 फरवरी से सभी सामाजिक बंद जगहों को खोला जा रहा है। इस जगहों को खोलने के साथ सरकार ने कई सतर्कता बरतने को भी कहा है। सभी लोग इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Shraddha Khare
Published on: 8 Feb 2021 6:34 AM GMT
राजस्थान में हटे ये प्रतिबंधः खुल रहे सिनेमा हाॅल और पार्क, जाने से पहले पढ़ लें नियम
X
राजस्थान में हटे ये प्रतिबंधः खुल रहे सिनेमा हाॅल और पार्क, जाने से पहले पढ़ लें नियम photos (social media)

जयपुर : कोरोना महामारी के 10 महीने बाद राजस्थान में आज सिनेमा हॉल, मनोरंजन पार्क, कई सामाजिक जगहों को खोला जा रहा है। राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए कई नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसके चलते कई महीनों से बंद सामाजिक जगहों को पूर्ण तरीके से खोलने का एलान किया था। अब लोग सिनेमा घरों में 50 फीसदी से ज्यादा बैठ सकते हैं।

आयोजनों में 200 लोगों की अनुमति

राजस्थान में आज यानी 8 फरवरी से सभी सामाजिक बंद जगहों को खोला जा रहा है। इस जगहों को खोलने के साथ सरकार ने कई सतर्कता बरतने को भी कहा है। सभी लोग इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ मास्क का इस्तेमाल और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से सभी को करना होगा। अब लोग सोमवार यानी आज से किसी भी आयोजनों में 200 लोगों की अनुमति हो गई है।

छठी से आठवीं तक के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति

राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सोमवार यानी 8 फरवरी से सभी छठी से आठवीं तक के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ पार्क, स्विमिंग पुल, थियेटर जैसी कई जगहों को पहले की तरह खोलने का फैसला कर दिया है। इसके साथ कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने को कहा है।

ये भी पढ़े.....चमोली त्रासदी: 13 गांवों का सम्पर्क टूटा, आज गिराया जाएगा राशन, IAF तैनात

school

सिनेमा हॉल में जाने पर इन गाइडलाइन का पालन जरूरी

राज्य सरकार ने सिनेमा हॉल को 50 फीसदी से ज्यादा लोगों के बैठने की अनुमति दे दी है। जिसके चलते लोगों को कई नियम का पालन करना होगा। सिनेमा हॉल को नियमित रूप से सेनेटाइज करवाना होगा। दो गज दूरी में लोगों को बैठना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध होगा। सिनेमा हॉल में लोगों अपनी पानी की बोतल लेकर बैठना होगा। इसके साथ सार्वजनिक स्थलों पर शराब, पान, गुटखा का सेवन पूरी तरह से निषेध होगा।

ये भी पढ़े.....चमोली में जल प्रलय: सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, हर कोई रह गया हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story