राजस्थान के चुरू में हुआ वायु सेना का प्लेन क्रैश, दो शव बरामद, देखें Video

Air Force Plane Crash in Rajasthan: राजस्थान के चुरू में सोमवार सुबह एक भयानक विमान हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खेतों के बीचोंबीच भारतीय वायुसेना का एक प्लेन आग का गोला बनकर गिर पड़ा, और जब धुएं का गुबार छटा, तो जो दिखा उसने हर किसी की रूह कंपा दी

Harsh Srivastava
Published on: 9 July 2025 1:49 PM IST (Updated on: 9 July 2025 3:06 PM IST)
राजस्थान के चुरू में हुआ वायु सेना का प्लेन क्रैश, दो शव बरामद, देखें  Video
X

Air Force Plane Crash in Rajasthan: राजस्थान के चुरू में बुधवार को एक भयानक विमान हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खेतों के बीचोंबीच भारतीय वायुसेना का एक प्लेन आग का गोला बनकर गिर पड़ा, और जब धुएं का गुबार छटा तो जो दिखा उसने हर किसी की रूह कंपा दी। इस हादसे में अभी तक दो शव बरामद हुए हैं।

घटनास्थल को चारों ओर से सील कर दिया गया है

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल को चारों ओर से सील कर दिया गया है और हर कोना खंगाला जा रहा है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है , विमान में कितने लोग सवार थे? इस हादसे को लेकर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मौसम की खराबी हादसे की वजह हो सकती है। चश्मदीदों के मुताबिक, हवा में पहले से ही कुछ गड़बड़ थी, और फिर एक तेज़ धमाका हुआ , और आसमान से धधकता हुआ विमान नीचे आ गिरा।

क्रैश हुआ विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट था

शुरुआती जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट था। यह राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरने के बाद चूरू के रतनगढ़ इलाके में एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में खेत में आग लग गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक दो शव मिले हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में विमान के छोटे-छोटे टुकड़े खेत में बिखरे पड़े हैं, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे की असली वजह क्या थी, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Former Content Writer Mail ID - newstrack@gmail.comharshsri764@gmail.com

Harsh Srivastava is a journalist currently working as Desk In-Charge at NewsTrack, Lucknow. He began his journalism career in 2023 and has previously worked with Hindustan, Times Internet and India News. He holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MJMC). His key areas of interest include politics, elections and crime, with a wider focus on governance, public policy and current affairs. He writes research-driven and SEO-focused digital stories, combining journalistic depth with an understanding of digital audiences. Harsh has covered the 2026 West Bengal Assembly Election, several state elections and bypolls, and extensively followed the Delhi CJP protest and its developments. His work includes news reports, explainers, features and analytical stories. Originally from Varanasi, Harsh has worked across Varanasi, Delhi and Lucknow, with experience spanning reporting, digital journalism, content writing and editorial operations.

Next Story