×

Akhilesh Yadav on Mahakumbh Fire: महाकुंभ में आग पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले- BJP कुंभ की ही आग लगा दी

Akhilesh Yadav on Mahakumbh Fire: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आज एक फिर से आग लग गई। अब तक की यह तीसरी बार है जब यहां आग लगी है। इस पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Sakshi Singh
Published on: 7 Feb 2025 6:26 PM IST (Updated on: 7 Feb 2025 7:11 PM IST)
Akhilesh Yadav on Mahakumbh Fire
X

Akhilesh Yadav on Mahakumbh Fire

Akhilesh Yadav on Mahakumbh Fire: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आज एक फिर से आग लग गई। अब तक की यह तीसरी बार है जब यहां आग लगी है। महाकुंभ में आग लगने की घटना पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'सच्चाई ये है कि बीजेपी ने कुंभ में आग लगा दी, कुंभ की ही आग लगा दी। वहीं दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर आए एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव के नतीजे आएंगे तब हम बात करेंगे।

शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर 18 में आग

महाकुंभ में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आगजनी का यह मामला संगम शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर 18 में स्थित इस्कॉन के शिविर में हुआ। आग लगने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। धुएं का गुबार काफी दूर से ही नजर आ रहा है। तेज हवा चलने के चलते आग ने आसपास बने कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया।

जान-माल की हानि नहीं

घटना की जानकारी होने के बाद दमकल विभाग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गये और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। गनीमत यह रही है कि सेक्टर 18 में आग लगने की इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। सुबह तक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका था।

बताया रहा है कि आग की चपेट में कई टेंट आ गए। महाकुंभ में अग्निकांड की यह तीसरी घटना है। पुलिस के मुताबिक आग लगने की कारणों की जांच की जाएगी। सीएफओ ने घटना के संबंध में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले बीते माह 19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में आग लग गयी थी।

इस घटना में 18 शिविर जलकर राख हो गये थे। वहीं बीते 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर 22 में भी 15 से ज्यादा पंडाल आग लगने के बाद जल गये थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इसके साथ ही महाकुंभ मेला क्षेत्र की पार्किंग में भी आग लग गयी थी। जिसमें पार्किंग में खड़ी दो कारें जलकर खाक हो गयी थी। हालांकि पार्किंग में आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story