×

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुआ 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

By
Published on: 26 July 2017 4:07 AM GMT
बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुआ 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था
X

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया। यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है। अधिकारी के मुताबिक, इस 40 दिन लंबी यात्रा का यह 28वां दिन है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में बर्फानी बाबा का दर्शन करने वालों की संख्या कुछ घटी है।

तीर्थयात्रियों का यह जत्था तड़के तीन बजे भारी काफिले के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।

अधिकारी ने बताया, "इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है।"

यह भी पढ़ें: सुरक्षा के बीच अमरनाथ के लिए रवाना हुआ 1,141 तीर्थयात्रियों का नया जत्था

अब तक दो लाख से अधिक तीर्थत्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

इस यात्रा के दौरान अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

यह तीर्थयात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी।

Next Story