TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

राशि बहुत कुछ बता देती है प्रेमियों के स्वभाव के बारे में

seema
Published on: 16 March 2018 9:20 AM GMT
राशि बहुत कुछ बता देती है प्रेमियों के स्वभाव के बारे में
X

नई दिल्ली : आपके प्रेमी या प्रेमिका के प्यार में वाकई सच्चाई है, ये तो नहीं जाना जा सकता, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। व्यक्ति का स्वभाव उसके नाम यानी राशि से प्रभावित होता है। जानिए क्या कहती हैं राशियां :

मेष : इस राशि वाले आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव के होते हैं। इनका व्यक्तित्व रोबदार होता है, जिससे हर तरह की लड़की इन पर आकर्षित हो जाती हैं। इस राशि के लोगों का प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। कामुक स्वभाव के कारण ये लोग शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये लोग रोमांटिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं।

वृष : इस राशि के लोग बहुत जल्द किसी से भी प्रेम संबंध बनाने में सक्षम होते हैं। प्रेम में ये काफी भावुक हो जाते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती। इनका वैवाहिक जीवन काफी खुशियों भरा होता है और इनका साथी भी इनके साथ बहुत सुखी और खुश रहता है।

यह भी पढ़ें : यह मास है अशुभ, इन 30 दिनों में छोटे-से-छोटा काम भी है वर्जित

मिथुन : इस राशि के लोगों के जीवन में सामान्यत: कई प्रेम संबंध होते हैं। इसी वजह से कई लोगों की एक से अधिक शादियां भी हो जाती हैं। इनका स्वभाव विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। इस राशि के अधिकांश लोग किसी जगह बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकते रहता है।

कर्क : इस राशि वाले व्यक्ति प्रेम के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। ये अपने जीवन साथी या प्रेमी की भावनाओं की कद्र करते हैं। अधिकांश कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है। प्रेम संबंधों को लेकर इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता इतनी अच्छी नहीं होती।

सिंह : ये लोग ऐसी आवाज के धनी होते हैं, जो प्रभावशाली होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व सिंह के समान होता है। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं और आकर्षक होते हैं। ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं। सिंह राशि वालों को आदर्श प्रेमी कहा जा सकता है। ये काफी भावुक और सुंदर शरीर वाले होते हैं। ये अपने जीवन साथी या प्रेमी के प्रति काफी वफादार रहते हैं।

कन्या : इस राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। किसी को भी प्रभावित करने में इन्हें महारत हासिल होती है। वैसे इन्हें अच्छे प्रेमियों के श्रेणी में रखा जा सकता है। ये काफी अच्छे और वफादार जीवन साथी सिद्ध होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत रिश्ते वाला होता है। अपने परिवार के प्रति बहुता गहरा झुकाव होता है।

तुला : इनकी गिनती महानतम प्रेमियों में की जा सकती है, क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं। ये कभी अकेले रहना पसंद नहीं करते। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है ,इनसे मिलकर कोई भी तुरंत ही मोहित हो जाता है। इनके लिए प्रेम एक पवित्र बंधन के समान होता है।

वृश्चिक : ये लोग विवाह पूर्व उच्च आदर्श प्रेमी होते हैं। अपने प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं और सहर्ष ही सब कुछ त्याग भी सकते हैं। वृश्चिक राशि के प्रेमी अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इस राशि वालों में ईष्र्या की भावना भी काफी अधिक होती है। इन्हें रोमांटिक प्रेमियों की श्रेणी रखा जाता है। इनका शारीरिक सौंदर्य अच्छा होता हैै।

धनु : इस राशि के प्रेमी काफी संवेदनशील और खुशमिजाज होते हैं। यह हर पल को खुशी के साथ गुजारना चाहते हैं। ये व्यक्ति अच्छे प्रेमी होते हैं परंतु लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता है। इस वजह से इनके कई प्रेमी होते हैं। इन्हें हमेशा नए चेहरे आकर्षित करते हैं। इनका जीवन साथी या अपने प्रेमी से विवाद होता रहता है।

मकर : इस के लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इसी कारण इन्हें प्रेम संबंध में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं परंतु अपनी आदतों के कारण कई बार इनका झगड़ा भी हो जाता है। इनका बदलता स्वभाव इनकी लव लाइफ को पूरी तरह से प्रभावित करता है।

कुंभ : इस राशि के प्रेमी काफी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग थोड़े मूडी भी होते हैं। इनका प्रेम चिर स्थायी होता है। प्रेम में ये अति भावुक हो जाते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। मन से चंचल होने कारण इन्हें हमेशा नया-नया करने की आदत होती है। इस राशि के लोग अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहते हैं। अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। गुस्सा इन्हें कम आता हैं परंतु जब आता है तब ये खुद पर से नियंत्रण खो बैठते हैं।

मीन : इनका स्वभाव मछली के जैसा होता है। अत: इस राशि के लोगों में वैसे ही गुण रहते हैं। इस राशि के लोग अति भावुक होते हैं। भावुकता के कारण यह लोग बहुत जल्द विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और उनके प्रेम में पड़ जाते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से प्रभावित कर सकता है। यह लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story