×

BJP विधायक मगनलाल शाह का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक

उत्तराखंड में थराली क्षेत्र से विधायक मगनलाल शाह का रविवार देर रात निधन हो गया। करीब 10:25 बजे उन्होंने देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई मंत्री और विपक्ष के नेता उनका हालचाल लेने हिमालयन हॉस्पिटल पहुंच गए थे। लंबे समय से बीमार चल रहे मगनलाल शाह 57 वर्ष के थे। आज कर्णप्रयाग स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई नेता पहुंचे।

priyankajoshi
Published on: 26 Feb 2018 8:44 AM GMT
BJP विधायक मगनलाल शाह का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक
X

देहरादून: उत्तराखंड में थराली क्षेत्र से विधायक मगनलाल शाह का रविवार देर रात निधन हो गया। करीब 10:25 बजे उन्होंने देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई मंत्री और विपक्ष के नेता उनका हालचाल लेने हिमालयन हॉस्पिटल पहुंच गए थे। लंबे समय से बीमार चल रहे मगनलाल शाह 57 वर्ष के थे। आज कर्णप्रयाग स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई नेता पहुंचे।

कर्णप्रयाग के संगम स्थल पर दोपहर 1 बजे मगनलाल शाह का अंतिम संस्कार किया गया। मगनलाल शाह पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के नज़दीकियों में से शुमार थे। साल 2002 से बीजपी के लिए लगातार अपनी सेवाएं देते रहे। वे बीजपी के अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पद का जिम्मा भी सम्भाल चुके थे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story