TRENDING TAGS :
मेरे साथ संबंध बनाओ, नौकरी मिल जाएगी..., वॉर्ड बॉय ने महिला के सामने रखी ‘अश्लील’ शर्त
Chhattisgarh Crime: आरोपी ने महिला से वार्ड आया की नौकरी नौकरी दिलाने के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये मांगे। साथ ही महिला से संबंध बनाने के लिए भी कहा।
Chhattisgarh Crime
Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के धमतरी में वॉर्ड बॉय ने महिला को अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दे उसके सामने अजीबोगरीब शर्त रख दी। उसने महिला को ‘वार्ड आया’ की नौकरी दिलाने के बदल में अवैध संबंध बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही 40 हजार रुपए भी मांगे। वॉर्ड बॉय की बातें सुनकर महिला दंग रह गयी। महिला ने थाने पहुंचकर वॉर्ड बॉय की घिनौनी करतूत की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
धमतरी पुलिस के अनुसार आदिवासी महिला ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायती पत्र दिया। पीड़िता के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में जीवन दीप समिति में ‘वार्ड आया’ पद के लिए आवेदन किया था। इसके बाद जीवन दीप समिति के राहुल इलमकर नाम के एक वार्ड बॉय ने महिला को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया।
महिला से की घिनौनी डिमांड
अगले दिन जब महिला कार्यालय मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी ने महिला से वार्ड आया की नौकरी नौकरी दिलाने के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये मांगे। साथ ही महिला से संबंध बनाने के लिए भी कहा। वॉर्ड बॉय राहुल ने महिला से कहा कि अगर वह उसके साथ बनाएगी तो उसे नौकरी मिल जाएगी। महिला ने वॉर्ड बॉय की बात का विरोध किया। जिस पर वॉर्ड बॉय ने पीड़ित महिला के साथ अभद्रता की। यही नहीं आरोपी ने महिला के साथ जिला अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें भी की।
महिला ने धमतरी एसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना सिटी कोतवाली को जांच करने के निर्देश दिए। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में पीड़िता की शिकायत की जांच की गई तो सभी आरोप सही मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


