×

कोरोना के साइड इफेक्ट जाने में लगेंगे तीन से 12 हफ्ते, करें ये उपाय

जिनको कोरोना हुआ और ठीक हो चुके हैं उनमें पोस्ट कोरोना काम्प्लीकेशन उभरते हैं और इन्हें ठीक होने में 12 सप्ताह लगते हैं

Ashiki
Published on: 31 March 2021 8:28 AM GMT
Corona Virus
X

फाइल फोटो 

रामकृष्ण वाजपेयी

जिन लोगों को कोरोना हो चुका और ठीक हो चुके हैं उनमें पोस्ट कोरोना काम्प्लीकेशन उभरते हैं और इन्हें ठीक होने में तीन से 12 सप्ताह तक लग सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतते हुए अपनी दिनचर्या को नियमित रखते हुए आसानी से शीघ्र स्वस्थ हुआ जा सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक महामारी ने तीव्र कोविड-19 ने इसके लंबे समय तक होने वाली स्वास्थ्य असमानताओं को उजागर किया है और इस बीमारी का शिकार होकर ठीक होने वाले लोगों में कई लक्षण लगभग 10 रोगियों में एक में बने रहते हैं। इसके तीव्र लक्षणों में सांस की तकलीफ शामिल है।

ये लक्षण शामिल

इसके अलावा खांसी, स्वाद और गंध में गड़बड़ी, थकान, बुखार, ठंड लगना और पेट में गड़बड़ी के लक्षण शामिल हैं। ये लक्षण तीन से 12 सप्ताह तक बने रह सकते हैं। अभी इस बारे में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है और अनुसंधान जारी है फिर भी कोविड-19 को अज्ञात रूप से कई तरह की बीमारियों का कारण माना जाता है।


शिड्यूल

इस टाइमिंग शिड्यूल को जो लोग संक्रमित नहीं हैं, जो संक्रमित होकर होम कोरंटाइन हैं या संक्रमित हो कर ठीक हो चुके हैं। सभी लोग अपना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है सुबह छह बजे उठना। नित्य क्रिया/टॉयलेट आदि से फ्री होकर सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे तक प्राणायम करना। सात बजे एक कप गरम नीबू का पानी चाय की तरह सिप करके पीना। सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच नाश्ता लेना। साढ़े आठ बजे हल्दी वाला गरम दूध लेना। सुबह नौ बजे भाप लेना। साढ़े नौ बजे काढ़ा पीना। 11 बजे गरम चाय। 12 बजे फिर नीबू पानी। दोपहर एक से दो बजे के बीच लंच लेना।

इसके बाद तीन बजे फिर भाप लें। शाम चार से पांच बजे के बीच आराम करें। साढ़े पांच बजे गरम पानी में बना काढ़ा। शाम छह बजे से सात बजे के बीच में योग और कसरत। सात बजे गरम पानी में नीबू। साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे के बीच रात का खाना। नौ बजे भाप लें। साढ़े नौ बजे गरम पानी में काढ़ा और सोते समय हल्दी का गरम दूध पिएं। इससे इम्युनिटी बढ़ेगी। जल्दी स्वस्थ होंगे। संक्रमण से बचेंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story