TRENDING TAGS :
शुरू हुआ कोरोना का आतंक! 24 घंटे में सात लोगों की मौत, चार-पांच गुना तेजी से बढ़ा संक्रमण; देखें WHO ने क्या कहा
Coronavirus: देश में कोरोना के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं, एक फिर संक्रमण ने तेजी पकड़ ली है।
Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर इस महामारी ने 7 और लोगों की जान ले ली है, जिससे देश में कुल मौतों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, संक्रमितों की कुल संख्या अब 2,700 के पार पहुंच चुकी है। सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए हैं, जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,147 हो गई है। महाराष्ट्र 424 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
पिछले एक दिन में कुल 511 नए केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है, एक 60 वर्षीय महिला ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अब 294 पहुंच गई है और बीते 24 घंटों में यहां 56 नए केस सामने आए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना के चार नए वैरिएंट JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और एक अन्य प्रकार सक्रिय हैं। ये सभी ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट हैं और इनकी संक्रमण दर तेज मानी जा रही है, हालांकि अभी तक ज्यादातर मरीजों में लक्षण हल्के ही देखे गए हैं।
राज्यों में हालात: महाराष्ट्र में दो और मौतें, अन्य राज्यों में भी बढ़ी चिंता
देशभर में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में दो, जबकि पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात से एक-एक मौत की खबर सामने आई है। कुल मामलों की संख्या 2,710 हो चुकी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय 44 से अधिक मामले सक्रिय हैं। डॉक्टरों की अपील है कि लोग मास्क पहने इसके साथ ही खुद से सोशल डिस्टेसिंग रखें।
WHO की पूर्व वैज्ञानिक की अपील: घबराएं नहीं, सही जानकारी रखें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसे वायरल संक्रमण पर एंटीबायोटिक दवाएं असर नहीं करतीं। ऐसे मामलों में केवल लक्षणों का इलाज जरूरी होता है जैसे गर्म तरल पदार्थ लेना, गरारे करना आदि। एंटीबायोटिक्स की जरूरत तब होती है जब संक्रमण के साथ कोई बैक्टीरियल बीमारी भी हो जाए।डॉ. स्वामीनाथन ने यह भी दोहराया कि लोगों को घबराने की बजाय जागरूक रहना चाहिए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करना चाहिए।


