×

Delhi Flood Update: दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, फिर मचेगी तबाही! जानें कैसे हैं हालात

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के मुताबिक शनिवार (22 जुलाई) को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर 205.33 मीटर खतरे के निशान को पार कर गया।

Jugul Kishor
Published on: 22 July 2023 9:19 AM GMT
Delhi Flood Update: दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, फिर मचेगी तबाही! जानें कैसे हैं हालात
X
Delhi Flood Update (Social Media)

Delhi Flood Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के मुताबिक शनिवार (22 जुलाई) को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर 205.33 मीटर खतरे के निशान को पार कर गया। शनिवार को सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर में लगातार गिरावट और बढ़ोत्तरी के बीच दिल्ली सरकार की तरफ से पहले ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं कि क्या एक बार फिर तबाही का सामना करना पड़ेगा।

चार दिन में दूसरी बार बढ़ा जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को बीते चार दिनों में यह दूसरा मौका है, जब यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर 204.24 मीटर पर आ गया था। बुधवार की सुबह फिर जलस्तर बढ़ने लगा और खतरे के निशान को पार कर गया। यह रात तक घटने और बढ़ने का यह सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को एक बार फिर जलस्तर घट गया। लेकिन, शुक्रवार की दोपहर आते-आते यमुना क जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर बाद खतरे के निशान को पार गया है। शुक्रवार शाम 6 बजे यमुना जलस्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद से आज शनिवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है।

इसलिए बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर

अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण यमुना के जलस्तर में बार-बार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होने कहा कि लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि यह चढ़ाव-उतार थोड़े समय के लिए ही है। केंद्रीय जल आयोग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि शनिवार शाम तक यमुना नदी का जलस्तर 205.48 मीटर तक जा सकता है। उसके बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हो जाएगी। हालांकि खतरे के निशान को पार करने के बाद ही दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story