×

Delhi Me Aaj Ka Mausam: घने कोहरे में गायब हुई दिल्ली, यहां देखें कब तक रहेगी ये जानलेवा ठंड

Delhi Me Aaj Ka Mausam: देश के ज्यादातर इलाकों में देर रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रहती है। इससे ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 Jan 2023 2:48 AM GMT
Delhi Me Aaj Ka Mausam
X

Delhi Me Aaj Ka Mausam (photo: social media )

Delhi Me Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के आधे से इलाके में भीषण शीतहलर जारी है। देश के ज्यादातर इलाकों में देर रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रहती है। इससे ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो रही हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के कई शहरों का तापमान पहाड़ों के आबादी वाले कई इलाकों से भी कम दर्ज हो रहा है।

रविवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली – एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर इनदिनों घने कोहरे के चादर में लिपटे हुए हैं। सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी के कारण गाड़ियों के इंडिकेटर भी दिखाई देने मुश्किल हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी सोमवार 9 जनवरी को भी दिल्ली को ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली के लोगों पर सर्दी, कोहरे और प्रदूषण का 3 अटैक जारी है। राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा एक बार फिर जहरीली होती नजर आ रही है। रविवार को यहां का एक्यूआई 376 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि दिल्ली में ठंड, कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

कब तक रहेगी ये जानलेवा ठंड

मौसम विभाग की माने तो उत्तर और मध्य भारत के कुछ राज्यों में 10 जनवरी से ठंड कुछ कम होगी। देश के उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक नया विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत, उससे सटे मध्य भारत के न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में निजी स्कूल भी बंद

दिल्ली के सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रखे गए हैं। लेकिन राजधानी के अधिकतर निजी स्कूलों में छुट्टी केवल 8 जनवरी तक ही दी गई थी। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सर्दी के सितम को देखते हुए निजी स्कूलों को भी 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story