हरियाणा दुष्कर्म मामले : अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी

Rishi
Published on: 15 Jan 2018 1:05 PM GMT
हरियाणा दुष्कर्म मामले : अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी
X

चंडीगढ़ : राज्य में दुष्कर्म के तीन मामलों के सामने आने के बाद ढीली कार्रवाई पर जनता का आक्रोश झेल रही हरियाणा पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा है कि पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

बीते एक हफ्ते में राज्य में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले नाबालिग लड़कियों के साथ हुए हैं।

कुरुक्षेत्र जिले में कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पास के जींद जिले में छात्रा की हत्या करने से पहले उसके शरीर के निजी अंगों को विकृत कर दिया गया। छात्रा 9 जनवरी को ट्यूशन के लिए अपने घर से निकलने के बाद से गायब थी। 12वीं कक्षा के एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

ये भी देखें : घर में अकेला पाकर लड़की को किया किडनैप, तीन दिन तक करते रहे गैंगरेप

पानीपत जिले में शनिवार की रात को एक 11 वर्षीय दलित लड़की के साथ उसके दो पड़ोसियोंने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उनकी हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप कुमार (27) और सागर (22) ने पीड़िता को तब प्रलोभन दिया जब वह अपने घर से बाहर कचरा फेंकने के लिए निकली थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार की रात को चार अज्ञात लोगों ने एक 22 वर्षीय महिला का एसयूवी में अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story